Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विजय इंदर सिंगला ने एन.एम.एम.एस. परीक्षा में से पंजाब की अव्वल छात्रा को किया सम्मानित

 Vijay Inder Singla, Punjab Education Minister, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government,  Punjab, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jun 2021

Last updated on: Jun 15, 2021, 00:00 IST

स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने आज सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल (लड़कियां) पुरानी पुलिस लाईन पटियाला की छात्रा ज्योति को नेशनल मीनज-कम-मेरिट स्काॅलरशिप -2021 की परीक्षा में राज्य में से पहला स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि पंजाब में आठवीं कक्षा के 2,210 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है और इन विद्यार्थियों को बारहवीं कक्षा तक 12,000 रुपए सालाना वजीफा दिया जायेगा।ज्योति और परीक्षा पास करने वाले अन्य विद्यार्थियों को बधाई देते हुये श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के सभी होनहार विद्यार्थियों के साथ हर समय पर खड़ी है और उनके बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहायता की जायेगी। मंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी ढांचा और अन्य सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्राईवेट स्कूलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों का मुकाबला करने के लिए समान मौके प्रदान करने में मदद मिलेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एन.एम.एम.एस का मकसद होशियार और पिछड़े विद्यार्थियों को अपनी सेकंडरी और उच्च सेकंडरी स्तर की शिक्षा को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है जिससे आठवीं कक्षा के बाद स्कूल छोड़ने की दर में सुधार किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि यह केंद्र की तरफ से स्पांसरड स्काॅलरशिप स्कीम है जिसको मानवीय संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से समाज के आर्थिक पक्ष से कमजोर वर्गों के होनहार विद्यार्थियों की वित्तीय सहायता के मकसद से लागू की गई है।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Punjab Education Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD