Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सीवर जेटिंग और लीटर पिकिंग मशीनों को रवाना किया

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Suresh Bhardwaj, Power Grid Corporation of India Limited, POWERGRID, Corporate Social Responsibility, CSR, Ridge Shimla, Special Purpose Vehicles, Kailash Rathore, Satya Kaundal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Jun 2021

Last updated on: Jun 15, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज से सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत पावरग्रिड कारपोरेशन आफ इण्डिया लिमिटेड (पावरग्रिड) द्वारा नगर निगम शिमला को प्रदान की जा रही एक ट्रक माउंटेड सीवर जेटिंग मशीन और एक लिट्टर पिकिंग मशीन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।मीडिया के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पावरग्रिड ने हिमाचल प्रदेश को चार विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवीज) प्रदान करने के लिए 1.98 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि वैक्यूम क्लीनर से लैस एक ट्रक माउंटिड स्वीपिंग मशीन और एक ट्रक माउंटिड कम्पैक्टर गत वर्ष दिसम्बर, 2020 में ही नगर निगम शिमला को सौंप दिए गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पावरग्रिड की पहल नगर निगम शिमला में स्मार्ट सिटी अधोसंरचना सृजित करने में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह मशीनें शहर में स्वच्छता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी। इन आधुनिक प्रौद्योगिकीयुक्त मशीनों से विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों के कठिन रास्तों में साफ-सफाई की प्रक्रिया में आसानी होगी।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौण्डल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, उपाध्यक्ष हस्तशिल्प और हथकरघा निगम संजीव कटवाल, प्रधान सचिव शहरी विकास रजनीश, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली, निदेशक (कार्मिक) पावरग्रिड वी.के. सिंह, पावरग्रिड के उत्तरी क्षेत्र-प्प् के कार्यकारी निदेशक कैलाश राठौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Bhardwaj , Power Grid Corporation of India Limited , POWERGRID , Corporate Social Responsibility , CSR , Ridge Shimla , Special Purpose Vehicles , Kailash Rathore , Satya Kaundal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD