Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा ओलम्पियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 4.50 करोड़ की लागत से नये बनने वाले एस्ट्रोटर्फ प्रोजैक्ट का उद्घाटन

हॉकी को राज्य में और प्रफुल्लित करने के लिए ओलम्पियन राजिन्दर सिंह जूनियर को भी किया चीफ हॉकी प्रशिक्षक नियुक्त

 Rana Gurmit Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Jalandhar, Sushil Rinku, Surjeet Hockey Stadium
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Jun 2021

Last updated on: Jun 12, 2021, 00:00 IST

राज्य में हॉकी के खेल को और अधिक प्रफुल्लित करने के मद्देनजर खेल, और युवक मामले मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा आज ओलम्पियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से नये बनने वाले एस्ट्रोटर्फ प्रोजैक्ट की शुरुआत की गई।इस मौके पर खेल और युवक मामले बारे मंत्री जिनके साथ विधायक जालंधर पश्चिमी श्री सुशील कुमार रिंकू और मेयर श्री जगदीश राज राजा भी मौजूद थे, ने ऐलान किया कि इस एस्ट्रोटर्फ प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने के उपरांत यहाँ पहले प्रो-हॉकी लीग मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जालंधर में एक और हॉकी स्टेडियम जिसमें एस्ट्रोटर्फ, फ्लड लिट और अन्य बुनियादी ढांचा मौजूद होगा, भी विकसित किया जायेगा।इस अहम प्रोजैक्ट की शुरुआत करते हुए राणा गुरमीत सोढी ने कहा कि सात महीनों में एस्ट्रोटर्फ प्रोजैक्ट मुकम्मल होने के उपरांत यहाँ हॉकी खिलाड़ी अत्याधुनिक खेल सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह टर्फ यू.एस.ए. आधारित फील्ड टर्फ कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा, जिसको हैदराबाद की ग्रेट स्पोर्ट टैक द्वारा बिछाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में ट्यूबवैल के साथ-साथ एक स्प्रिंकलर प्रणाली भी होगी।

पंजाब सरकार की हॉकी को राज्य में जमीनी स्तर तक प्रफुल्लित करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने ओलम्पियन और द्रोणाचार्य अवार्डी रजिन्दर सिंह जूनियर को चीफ हॉकी प्रशिक्षक भी नियुक्त किया।  उन्होंने इस मौके पर राजिन्दर सिंह जूनियर को नियुक्ति पत्र सौंपते उनको दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण सहयोग और मदद का भरोसा भी दिया।इस मौके पर प्रो-हॉकी लीग का पोस्टर और टी-शर्ट जारी करते हुए राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि यह लीग सुरजीत हॉकी सोसायटी द्वारा विभिन्न कैटागरियों की 20 टीमों के सम्मिलन के साथ करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए राज्य के खेल विभाग द्वारा हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियाँ देने के साथ-साथ पुरुस्कार की राशि में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में खिलाडिय़ों को मजबूत स्थिति हासिल करने के योग्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में खेल का अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।इस मौके पर उप-मंडलीय मैजिस्ट्रेट जय इंदर सिंह, सचिव सुरजीत हॉकी सोसायटी इकबाल सिंह संधू, सुरिन्दर भापा, स्विमिंग प्रशिक्षक उमेश शर्मा, ए.डी.सी.पी. जगजीत सरोआ और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Jalandhar , Sushil Rinku , Surjeet Hockey Stadium

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD