Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री द्वारा विदेश जाने वाले विद्यार्थियों और बुजुर्गों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों के लिए प्राथमिक टीकाकरण के आदेश

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jun 2021

Last updated on: Jun 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ ऐलान किया कि पंजाब से पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब 18-45 उम्र ग्रुप के टीकाकरण की प्रक्रिया में पहल दी जायेगी।एक उच्च स्तरीय वर्चुअल कोविड समीक्षा मीटिंग में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं मैडीकल शिक्षा विभागों को निर्देश दिए कि वह जिलों को 10 प्रतिशत खुराकों का प्रयोग 18-45 उम्र वर्ग की प्राथमिक श्रेणियों के लिए करने की आज्ञा दें। उन्होंने कहा कि इस सूची में विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के इलावा बुजुर्गों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों और अन्य जरूरी प्राथमिक समूहों को शामिल किया जा सकता है।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सम्बन्धित विभागों को भी कहा कि वह वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर इस उम्र वर्ग में राज्य सरकार की तरफ से जिन श्रेणियों को प्राथमिकता दी गई है, से सम्बन्धित सभी व्यक्तियों का सक्रियता से टीकाकरण किये जाने को यकीनी बनाएं। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि यह वायरस के फैलाव के जोखिम को कम रखने के लिए जरूरी है क्योंकि राज्य में बन्दिशें में ढील दी गई है।राज्य की तरफ से शुरू में 18-45 उम्र वर्ग में निर्माण कामगारों, सह-रोगों वाले व्यक्तियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के परिवारों को पहल दी गई थी और इन श्रेणियों में 4.3 लाख व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद इस सूची का विस्तार करके इसमें दुकानदारों और उनके स्टाफ, आतिथ्य उद्योग में काम करते स्टाफ (होटल, रैस्टोरैंट, मैरिज पेलेस, केटरजऱ्), रसोइये, वेटर आदि, औद्योगिक कामगार, रेहड़ी-छोटी दुकान वाले, अन्य फेरी लगाने वाले खासकर जो खाने-पीने वाली चीजें -जूस, चाट, फल आदि बेचते हैं, डिलीवरी एजेंट, एल.पी.जी. बाँटने वाले व्यक्ति, बस ड्राईवर, कंडक्टर, आटो/कैब ड्राईवर और स्थानीय निकाय के नेता (मेयर, काऊंसलर, सरपंच, पंच) को शामिल किया गया।

मैडीकल कालेज फेकल्टी को कोविड काल के लिए पूरी कमाई छुट्टी का मिलेगा लाभ

पिछले एक साल से अधिक समय से कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ रहे मैडीकल कालेज फेकल्टी की बेमिसाल वचनबद्धता और सख्त मेहनत को देखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज उनकी रद्द की छुट्टियों के बदले कमाई छुट्टी का पूरा लाभ देने का ऐलान किया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि मैडीकल कालेज फेकल्टी महामारी के दौरान गर्मी और सर्दियों की छुट्टियों का लाभ नहीं ले सके और वह इस सुविधा से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि इन फेकल्टी सदस्यों को उनकी सेवाओं और बलिदान के लिए मुआवजा देने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने उनकी रद्द की छुट्टियों की मियाद के मुकाबले उनकी सालाना कमाई छुट्टी की मियाद के 30 दिनों का पूरा लाभ देने का फैसला किया है।कोविड स्थिति की वर्चुअल समीक्षा करते हुये मुख्यमंत्री ने सीनियर अधिकारियों को स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार की तरफ से सराहना के तौर पर अन्य प्रोत्साहनों का पता लगाने के लिए कहा।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD