Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब ने तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियाँ कीं, मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के इलाज के लिए कार्य विधि तैयार करने के लिए विशेषज्ञों के समूह का ऐलान

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों को सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति और पाईपों के द्वारा ऑक्सीजन पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jun 2021

Last updated on: Jun 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज बच्चों के विशेषज्ञों के समूह का ऐलान किया है जो बच्चों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल तैयार करने और बच्चों के बेड बढ़ाने और इलाज सम्बन्धी कार्य विधि के लिए निजी अस्पतालों को सहयोग करने के लिए रूप-रेखा को अमलीजामा पहनाएगा। इसके साथ ही राज्य में कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों सम्बन्धी विस्तृत कार्य योजना को अमली रूप दिया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रुप सरकारी मैडीकल कॉलेजों, स्वास्थ्य विभाग, पी,जी.आई. और आई.ए.पी. के पंजाब चैप्टर पर अधारित होगा, जबकि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं मैडीकल शिक्षा विभागों को तीसरी लहर के जब कभी भी आने पर इससे निपटने के लिए व्यापक योजना तैयार करने और अमल में लाने के निर्देश दिए।कोविड सम्बन्धी समीक्षा बैठक की वर्चुअल तौर पर अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया और सभी सरकारी मैडीकल कॉलेजों में कम-से-कम तीन दिन के लिए ऑक्सीजन के लिए भंडार सामथ्र्य पैदा करने और सभी सरकारी अस्पतालों में पाईप्ड ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समय राज्य के पास कम-से-कम 375 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने लहर के शिखर पर पहुँचने के दौरान सप्लाई किए जाने का ढांचा तैयार करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।मुख्य सचिव विनी महाजन ने मीटिंग के दौरान जानकारी दी कि राज्य को नहरी पानी पर अधारित जल सप्लाई प्रोजैक्ट के लिए विश्व बैंक के कजऱ्े के एवज़ में आज 500 ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर्स प्राप्त हो चुके हैं, जबकि 2500 और आ रहे हैं।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को प्राईवेट सैक्टर में बच्चों के लिए कोविड एल-2 और एल-3 बेड (कम-से-कम 1000) की पहचान करने के निर्देश दिए और विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल और दवाओं के बारे में जि़ला प्रशासन को सलाह दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों की कोविड टेस्टिंग के लिए आर.टी.पी.सी.आर. मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आई.सी.यू. और ऑक्सीजन की क्षमता में वृद्धि करने, बुनियादी ढांचे और मैनपावर बढ़ाने और राज्य भर में निगरानी करने और टेस्टिंग के लिए कहा।कुछ मुल्कों में तीसरी लहर के दौरान दूसरी लहर की अपेक्षा 25 प्रतिशत अधिक नुकसान होने के संकेतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने हुक्म दिए कि यदि कोई कमी-पेशी है तो उसे दूर करते हुए डॉक्टरों, माहिरों, नर्सों, तकनीशियनों आदि से लैस अतिरिक्त क्षमता पैदा करने के हुक्म दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पैडीऐट्रिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्राप्त हुई निर्धारित संचालन विधि (एस.पी.ओज़) की सख़्ती से पालना की जानी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए व्यापक कार्य योजना अमल में लाने के हुक्म दिए।मुख्यमंत्री ने हिदायत की कि प्रयोग में आने वाली वस्तुएँ और दवाओं का स्टॉक बरकरार रखने और मौजूदा स्टाफ का सामथ्र्य निर्माण बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे आगे आने वाली लहर में पीडि़त बच्चों की देखभाल यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने शहरी और ग्रामीण इलाकों में निगरानी जारी रखने के हुक्म दिए। उन्होंने कहा कि वायरस के बदलते स्वरूप की टेस्टिंग भी जारी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीरो-सर्वे भी समय-समय पर किया जाता रहना चाहिए।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD