Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिम आर्टिफिसर एसोसिएशन ने उपायुक्त को भेंट किये 2.50 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण

 Rakesh Kumar Prajapati, DC Dharamshala, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter, Covaxin, Covishield
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Jun 2021

Last updated on: Jun 04, 2021, 00:00 IST

भारतीय नौसेना से सेवानिवृत भारतीय नौसेना आर्टिफिसर की समाज सेवा के उद्देश्य से सृजित ‘‘हिम आर्टिफिसर एसोसिएशन’’ ने कोरोना से मुकाबले में प्रशासन का सहयोग करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति को 2.50 लाख रुपये के 100 प्लस ऑक्सीमीटर और 200 डिजिटल थर्मामीटर भेंट किये।उपायुक्त राकेश प्रजापति ने  हिम आर्टिफिसर एसोसिएशन द्वारा समाज की भलाई के लिए किये जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार समाज के सभी वर्ग और संस्थाएं महामारी के विरूद्ध लड़ने में अपना सहयोग देते रहें तो कोविड-19 जैसी महामारी को जल्द परास्त किया जा सकता है।संस्था के अध्यक्ष उमेश्वर दत्त ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य अपने स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की मदद कर रहे हैं और संस्था ने पिछले वर्ष 24 लाख रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी थी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के प्रयासों और जनसहयोग से जल्दी ही हम कोविड के इस कहर से संपूर्ण मानव जाति को बचाने में सफल होंगे। उन्होंने उपायुक्त राकेश प्रजापति को विश्वास दिलाया कि भारतीय नौसेना के यह आर्टिफिसर आपदा के इस समय हर प्रकार की सहायता के लिए तत्पर हैं और आगे भी ऐसा सहयोग करते रहेगें।संस्था के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के समय बहुत से गांवों में यह संक्रमण फैला हुआ था और वहां आशा वर्करज़ के पास इस प्रकार के उपकरणों की बहुत कमी देखी गई थी। इसी के मद्देनजर संस्था ने गांव के स्तर के लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाया है।इस अवसर पर बीडीओ पंचरूखी राजेश्वर भाटिया, प्रधान, पूर्व प्रधान सहित तनुज शर्मा उपस्थित थे।

 

Tags: Rakesh Kumar Prajapati , DC Dharamshala , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter , Covaxin , Covishield

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD