Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्थानीय कलाकारों ने अनाखे अंदाज में कोरोना संक्रमण से बचाव का लोगों को दिया संदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 03 Jun 2021

Last updated on: Jun 03, 2021, 00:00 IST

कोरोना को हराना है तो मास्क पहनकर ही बाहर जाना है, नहीं तो आ जाएगा कोरोना। कुछ इस तरह के संदेश कुल्लू मुख्यालय में गांधीनगर, शास्त्रीनगर, ढालपुर तथा सरवरी बाजार में गूंजते रहे।जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय लोक कलाकारों ने कोरोना भूत के वेश में कोराना संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक किया। कोविड-19 महामारी के दौर में सभी सावधानियों एवं उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के उददेश्य से सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण का यह विशेष अभियान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध स्थानीय लोक नाटय दलों के कलाकारों द्वारा शुरू किया गया है तथा पूरा जिला में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूक किया जाएगा।कोराना कफर्यू में छूट अवधि के दौरान ध्वनिबर्द्धक यंत्र से लैस लोक कलाकारों ने अनाउंसमैंट करते हुए निराले अंदाज में कुल्लू मुख्यालय स्थित गांधीनगर, ढालपुर, सरवरी तथा अखाड़ा बाजार में लोगों को कोराना संक्रमण से बचाव तथा सावधान रहने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया। लोगों को संदेश दिया कि अकारण घर से बाहर न निकलें, घर में रहें, सुरक्षित रहें। अत्वाश्यक कार्य होने पर घर से बाहर निकलते समय डबल मास्क पहनें, दुकान, बाजार, बस स्टैंड, ढाबों पर आपस में उचित दूरी बनाएं रखें तथा हाथों को बार-बार साबुन तथा पानी से साफ करें, दहशत न फैलाएं, बुखार, नाक वहना, छींक, गले में खराश, सिर व बदन दर्द, सांस की तकलीफ जैसे लक्षण आने पर तुरंत सम्बंधित पंचायत में आशा कार्यकर्ता, प्रधान तथा ग्रामीण स्तर पर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाई गई कमेटियों के सदस्यों से संपर्क करें।होम आईसोलेशन में रह रहे कोराना पाॅजीटिव मरीज अपने खान-पान व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। अपनी मर्जी से किसी प्रकार की दवाई न लें। हमेशा डाक्टर की सलाह लें। कोरोना से डरें नहीं बल्कि इसके संक्रमण को रोकने के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय जारी दिशा- निर्देशों तथा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करें। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ अपने आस-पास के बातावरण, कमरे तथा शौचालय को एकदम साफ सुथरा रखें। स्वयं भी कोराना से बचें तथा अपने परिवार व समाज को भी बचाएं। कोरोना पाजीटिव मरीज होम आईसोलेशन में रहकर कोरोना चेन को तोड़ने में प्रशासन तथा समाज का सहयोग करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें, सुरक्षा की युक्ति कोरोना से मुक्ति के मंत्र को अपनाएं। विटामिन सी तथा पोषक तत्वों से भरपूर फल-सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। इस दौरान लोगों को होम आईसोलेशन की स्वयं सहायता पुस्तिका भी वितरित की गई।स्थानीय लोगों ने अनोखे अंदाज में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर व लोगों को जागरूक करने के लिए कलाकारों के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान की सराहना की है।                 

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD