Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने आटो रिक्शा चालकों को दी बड़ी राहत

अब तीन पहिया वाहनों पर लिया जायेगा आटो रिक्शा चालकों का ड्राइविंग टेस्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने तीन पहिया वाहन आटो रिक्शा चालकों को बड़ी राहत देते हुये मंगलवार को ऐलान किया कि तीन पहिया वाहन चालक अब ड्राइविंग लायसेंस लेने के लिए ड्राइविंग टैस्ट देने के लिए तीन पहिया आटो रिक्शा का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पहले थ्री-व्हीलर चालकों का चार-पहिया वाहनों पर टैस्ट लिया जाता था।उन्होंने सभी इनफोरसमैंट एजेंसियों को यह भी हिदायत की कि अगर किसी थ्री -व्हीलर चालक के पास एल.एम.वी. (लाईट मोटर व्हीकल) ड्राइविंग लायसेंस है तो उसको तंग-परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धाराओं के अनुसार 3 पहिया वाहन आटो रिक्शा को लाईट मोटर वाहन में श्रेणीबद्ध किया गया है।राज्य परिवहन कमिशनर डा. अमरपाल सिंह ने बताया कि पंजाब की लायसंसिंग एजेंसियों और आटोमैटिक ड्राइविंग टैस्ट ट्रैकों को हिदायतें जारी की गई हैं कि थ्री-व्हीलर चालकों को अपेक्षित ड्रायविंग लायसेंस बनवाने या रीन्यू करवाने के लिए ड्राइविंग टैस्ट देने के लिए तीन पहिया वाहन का प्रयोग करने की आज्ञा दी जाये।उन्होंने बताया कि सभी इनफोरसमैंट एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि यह यकीनी बनाया जाये कि एलएमवी (लाईट मोटर व्हीकल) ड्राइविंग लायसेंस धारक किसी भी थ्री-व्हीलर वाहन चालक को परेशान न किया जाये। मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धाराओं के अंतर्गत आटो रिक्शा को लाईट मोटर व्हीकल में श्रेणीबद्ध किया गया है क्योंकि वाहन का कुल वजन 7500 किलो से अधिक नहीं बनता। इन निर्देशों के साथ 1 लाख से अधिक आटो रिक्शा चालकों को लाभ होगा।राज्य परिवहन कमिशनर की तरफ से इनफोरसमैंट एजेंसियों को यह भी हिदायत की गई है कि अगर कोई व्यक्ति भारत सरकार की ऐमपरिवहन ऐपलीकेशन या भारत सरकार की डिजीलाकर एप पर डिजिटल फॉर्मेट में डिजिटल ड्राइविंग लायसेंस/वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट और अन्य दस्तावेज पेश करता है तो उसको प्रिंटिड दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है। इस अनुसार पूरे इनफोरसमैंट स्टाफ को जागरूक किया जा चुका है।डा. अमरपाल ने आगे बताया कि अगर इनफोरसमैंट स्टाफ की तरफ से डिजिटल फॉर्मेट में दस्तावेज स्वीकृत न करने की शिकायत उन तक पहुँचती है तो ऐसा करने वाले स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल दस्तावेज होने से चालान काटे जाने की गुंजायश में प्रभावी ढंग से कमी आयेगी और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

Tags: Razia Sultana , Water Supply and Sanitation Minister , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD