Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा सिविल सर्जनों को प्राईवेट अस्पतालों के बाहर कोविड-19 संबंधी खर्च बारे बोर्ड लगाने के निर्देश

राज्य के सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में गैर-ज़रूरी सर्जरियां कीं बहाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

प्राईवेट अस्पतालों द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए अधिक पैसे वसूलने पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज सभी सिविल सर्जनों को हिदायत की वह अस्पतालों के बाहर कोविड-19 के उपचार खर्च संबंधी बड़े आकार का बोर्ड लगाए जाने को यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड पर दिखाऐ जाने वाले उपचार खर्च पंजाब सरकार द्वारा तय खर्च से अधिक नहीं होने चाहिएं।स. सिद्धू ने स्पष्ट किया कि कोई भी प्राईवेट अस्पताल नोटीफाईड उपचार खर्चों से अधिक पैसे नहीं वसूल सकता और यदि किसी व्यक्ति से सरकार द्वारा नोटीफायी किये गए उपचार खर्च से अधिक पैसे वसूले जाते हैं तो ऐसा व्यक्ति संबंधित डिप्टी कमिश्नर या सिविल सर्जन के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। पंजाब सरकार इस संबंधी जिला प्रशासन को पहले ही हिदायतें जारी कर चुकी है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया है कि पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के बाद भी कुछ अस्पतालों द्वारा कोविड मरीजों से अधिक पैसे वसूले गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का गंभीर नोटिस लेते हुए और उनके निर्देशों पर अधिक पैसे वसूलने वाले राज्य भर के निजी अस्पतालों के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किये गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने उन सिविल सर्जनों की प्रशंसा भी की जिन्होंने शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की और इसके बाद कोविड के उपचार के लिए अधिक पैसे वसूलने वाले बहुत से निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों के परिवारों को पैसे वापस किए गए हैं।स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा और उन्होंने निजी अस्पतालों में वित्तीय नुकसान झेल रहे कोविड मरीजों के पारिवारिक सदस्यों को भरोसा दिलाया कि एक महीने के अंदर-अंदर ऐसे सभी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।कोविड के नये मामलों के घट रहे रुझान की तरफ इशारा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार हाल ही में हुई कोविड समीक्षा मीटिंग में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने सभी सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों में गैर-ज़रूरी सर्जरियों की आज्ञा दी है।अस्पतालों में कोविड मामलों के घटे बोझ के मद्देनजर श्री सिद्धू ने कहा कि आम लोगों की भलाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने का फैसला लिया है और निजी तथा सरकारी दोनों स्वास्थ्य संस्थाओं में गैर-ज़रूरी सर्जरी की आज्ञा दी है। परन्तु कोविड-19 संबंधी देखभाल प्रदान करने वाले निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड के मामलों में स्तर-3 अस्पतालों की क्षमता के साथ किसी किस्म का समझौता न किया जाये।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD