Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

म्यूकरमाईकोसिस के मामलों में शुगर रोग जोखिम का बड़ा कारक : बलबीर सिंह सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार म्यूकरमाईकोसिस (ब्लैक फंगस) से पीडि़त मरीजों की जानें बचाने के लिए उसी भावना के साथ वचनबद्ध है जिस तरह राज्य सरकार की तरफ से कोविड की रोकथाम के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य माहिरों के विश्लेषण के बाद यह बात सामने आई है कि म्यूकरमाईकोसिस के मामलों में शुगर रोग जोखिम का एक बड़ा कारक है।स. सिद्धू ने बताया कि राज्य में अब तक म्यूकरमाईकोसिस के 300 केस सामने आए हैं और इनमें से 259 केस पंजाब और 41 केस अन्य राज्यों से सम्बन्धित हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 23 मरीज ठीक हो गए हैं और 234 मरीज इलाज अधीन हैं, हालाँकि बीमारी के दौरान म्यूकरमाईकोसिस के 43 मरीजों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि म्यूकरमाईकोसिस के 25 प्रतिशत केस 18-45 उम्र वर्ग, 38 प्रतिशत केस 45-60 उम्र वर्ग और 36 प्रतिशत केस 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले व्यक्तियों में रिपोर्ट किये गए हैं। उन्होंने कहा कि म्यूकरमाईकोसिस के तकरीबन 80 प्रतिशत केस कोविड के हैं और म्यूकरमाईकोसिस के 87 प्रतिशत मामलों में शुगर की बीमारी जोखिम के बड़े कारक के तौर पर सामने आई है। उन्होंने बताया कि 32 प्रतिशत मामलों में बीमारियों के साथ लडऩे का सामथ्र्य कम पाया गया है। उन्होंने कहा कि मरने वाले 43 मरीजों में से 88 फीसद कोविड से पीडि़त थे, 86 फीसद मरीजों ने पहले स्टेरोयड का प्रयोग किया था, 80 फीसद मरीज शुगर के मरीज थे।स. सिद्धू ने उन मरीजों से अपील की जिनका टैस्ट कोविड पाजिटिव आया है या जो हाल ही में कोविड से पीडि़त रहे हैं और जिनको शुगर भी है, उनको स्टेरोयड का प्रयोग करने से परहेज करना चाहिए और डाक्टरों के साथ सलाह करना चाहिए यदि उनको नाक बंद, नाक में से काले रंग का डिस्चार्ज या मुँह के अंदर का रंग बदलता महसूस होता है जिससे उनका इलाज जल्दी से जल्दी शुरू किया जा सके।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने पंजाब सरकार की तरफ से उठाई माँग के विरुद्ध इंजैकशन ऐमफोटेटरिसन की बहुत कम मात्रा में सप्लाई की है। उन्होंने कहा कि माहिर कमेटी ने वैकल्पिक दवाओं पोसाकोनाजोल और इटराकोनजोल प्रयोग करने की सलाह दी थी जो राज्य सरकार की तरफ से खरीद कर म्यूकोरमायकोसिस मामलों के प्रबंधन के लिए अस्पतालों को दी गई है।जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही महामारी रोग एक्ट के अंतर्गत म्यूकरमाईकोसिस को नोटीफायी किया जा चुका है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Black Fungus , Black Fungus Infection , Black Fungus Virus , Health , Mucormycosis , Mucormycosis Black Fungus , ROCM , Black Fungus Medicine , Amphotericin-B , Black Fungus Symptoms , Black Fungus Treatment , Black Fungus Epidemic , Fungal Infection

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD