Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन सरकार द्वारा कांग्रेसी विधायकों के बेटे-बेटियों को नौकरियां देने के फैसले के खिलाफ ‘आप’ विधायकों और नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की गृह स्थान का किया घेराव

चुनाव से पहले हाथ में श्री गुटका साहिब पकड़ कर पंजाब में नौजवानों के साथ किए वायदों से पलटे कैप्टन

 Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Protest, Agitation, Demonstration, Principal Budhram, Gurmeet Singh Meet Hayer, Kultar Singh Sandhwan, Jai Kishan Singh Rodi, Amarjit Singh Sandoa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jun 2021

Last updated on: Jun 03, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायकों और अन्य नेताओं ने कैप्टन सरकार द्वारा सरकारी नियमों की उलंघन करके कांग्रेसी विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरियां देने के फैसले के खिलाफ आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह स्थान का घेराव किया। इस समय आप नेताओं ने दोष लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 के चुनाव से पहले हाथ में श्री गुटका साहिब पकड़ पंजाब के लोगों के साथ 'घर घर नौकरी' देने का वायदा किया था और अब मुख्यमंत्री केवल कांग्रेसी नेताओं के बेटे-बेटियों को सरकारी नौकरियां देकर वायदा पूरा कर रहे हैं, जबकि पंजाब के आम लोगों के बेटे-बेटियों को रोजगार मेलों के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस मौके आम आदमी पार्टी के विधायक प्रिंसिपल बुद्धराम, मीत हेयर, कुलतार सिंह संधवां, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, अमरजीत सिंह सन्दोआ यूथ विंग के सह प्रधान अनमोल गगन मान, खजांची नीना मित्तल उपस्थित थे।आप नेताओं ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने अपने राजकाल में पहले सांसद रवनीत बिट्टू के भाई को डी.एस.पी की नौकरी दी। अब कांग्रेसी विधायक फतेहजंग बाजवा के बेटे को डी.एस.पी, विधायक राकेश पांडे के बेटे को तहसीलदार, कैबिनेट मंत्री धर्मसोत और विधायक कुलदीप सिंह वैद्य के बेटे को ए.जी आफिस में नियुक्त करने के लिए सिफारिश की है, जो बहुत ही निंदनीय कार्यवाही है।

आप नेताओं ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले सरदार ऊधम सिंह के परिवार के मैंबर दिहाडिय़ां करने के लिए मजबूर हैं। कैप्टन सरकार ने इस देश भक्त परिवार की बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया, परन्तु कांग्रेसी विधायकों के बेटों को बड़ी बड़ी नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के अरबपति पिता एम.एल. ए. बन गए हैं, अमरिंदर सिंह को ऐसे बच्चे जरूरतमन्द नजर आते हैं।आप नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को सवाल पूछा कि सरकार ने आतंकवादी हमले, झूठे मुकाबलों में मारे गए आम परिवारों के कितने बेटे-बेटियों को सरकारी नौकरियां दी हैं? बहबल कलां - कोटकपूरा गोलीकांड में शहीद होने वालों के परिवार को कौन कौन सी नौकरी दी है?आप नेताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 4 सालों में 17 लाख नौकरियां देने के किए गए दावों पर टिप्पणी करते कहा कि कैप्टन सरकार ने मोदी की तर्ज पर पकौड़े बेचने को भी रोजगार बना दिया है। पंजाब के नौजवान बेरोजगारी के कारण या तो नशे की दलदल में फंस रहे हैं या लाखों रुपए खर्च कर विदेश में अपना भविष्य बनाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश के पांच सबसे अधिक बेरोजगारी वाले सूबे में शामिल है, जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर घर नौकरी देने का वायदा कर सरकार बनाई थी। नेताओं ने कहा कि 20 लाख नौकरियों का नारा, अब लारा बन कर रह गया है। पंजाब के लोगों को एक केंद्र में बैठ कर जुमले सुनाता और दूसरा अपने फार्म हाऊस में बैठ कर।   

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Protest , Agitation , Demonstration , Principal Budhram , Gurmeet Singh Meet Hayer , Kultar Singh Sandhwan , Jai Kishan Singh Rodi , Amarjit Singh Sandoa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD