Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फरार के.टी.एफ. का गुर्गा मोगा से किया गया गिरफ्तार; डेरा प्रेमी हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहन बरामद

कमल फिल्लौर में पुजारी पर गोलाबारी, सुक्खा लम्मा कत्ल केस और सुपरशाईन कत्ल केस में भी था शामिल - डीजीपी पंजाब

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

खालिस्तान टाइगर फोर्स (के.टी.एफ.) के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद, पंजाब पुलिस ने उनके तीसरे साथी कमलजीत शर्मा उर्फ कमल को भी गिरफ्तार कर लिया है जोकि डेरा प्रेमी के कत्ल, के.टी.एफ. प्रमुख हरदीप निज्जर के गाँव में पुजारी पर गोलीबारी, सुक्खा लम्मा कत्ल केस और मोगा के सुपरशाईन कत्ल केस में शामिल मुख्य शूटरों में से एक है।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब श्री दिनकर गुप्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कमल, जोकि मोगा के गाँव डाला का निवासी है, को मोगा पुलिस ने मोगा जिले के नत्थूवाला जदीद के पास से गिरफ्तार किया है और उसके पास से चार .315 बोर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं।बताने योग्य है कि पुलिस की तरफ से 22 मई को कमल के दो साथी लवप्रीत सिंह उर्फ रवि और राम सिंह उर्फ सोनू को मोगा से गिरफ्तार किया गया था।ये तीनों मुलजिम के.टी.एफ. के कनाडा आधारित प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर, जिसको सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यू.ए.पी.ए.) के अंतर्गत आतंकवादी घोषित किया गया था, के दिशा-निर्देशों पर वारदातों को अंजाम देते थे।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा उनके तीन और के.टी.एफ. के सह-साजिशकर्ता / मास्टर माईडों की पहचान अर्शदीप, रमनदीप और चरनजीत उर्फ रिंकू बेहला के तौर पर की गई है, जो सरे (बीसी) कैनेडा में छिपे हुए हैं और मुकद्मे और आपराधिक कार्यवाही के लिए पंजाब पुलिस उनको भारत लाने की पूरी कोशिश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कमल से एक महेन्द्रा बोलेरो भी बरामद की है, जिसका प्रयोग वह जाली रजिस्ट्रेशन नंबर सीएच 01 एएफ 601 लगाकर कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, कमल के पास से तीन मोटरसाईकल जिनमें हीरो सप्लेंडर (पीबी 05 एजे 5965), बजाज पलसर (पीबी 10 एफवाई 4357) और बजाज सिटी 100 (पीबी 29 एबी 2642) भी बरामद की गई हैं, जिनको भगता भाईका में डेरा प्रेमी केे कत्ल, फिल्लौर में पुजारी पर गोलीबारी और सुपरशाईन कत्ल में इस्तेमाल किया गया था।एसएसपी मोगा हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि कमल को इन वरदातों को अंजाम देने के लिए हवाला और वेस्टर्न यूनियन के द्वारा अपने कैनेडा आधारित साथियों द्वारा बड़ी संख्या में पैसा भेजा जा रहा था। कमल ने खुलासा किया कि निज्जर और उसके कैनेडा के तीन और सहयोगियों ने उनको भरोसा दिया था कि यदि वह अपराध करते समय पकड़े भी जाते हैं तो उनका केस नामी वकीलों को सौंपा जायेगा।एस.एस.पी. गिल ने बताया कि मुलजिम के साथी लवप्रीत सिंह उर्फ रवि द्वारा खुलासा करने पर मोगा पुलिस की तरफ से मोगा में सुपरशाईन कपड़े के मालिक की हत्या में इस्तेमाल की गई 0.32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है।जिक्रयोग्य है कि इस गुट से अब तक कुल पाँच .32 बोर पिस्तौलें, सात .315 बोर पिस्तौलें और एक .12 बोर देसी पिस्तौल बरामद की गई हैं।  

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD