Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा मिकोरमायकोसिस के इलाज और पहचान संबंधी दिशा-निर्देश जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने आज मिकोरमायकोसिस के इलाज और पहचान संबंधी दिशा-निर्देश जारी किये हैं।इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही मिकोरमाईकोसिस जोकि ब्लैक फंगस के नाम से प्रसिद्ध है, को एक अधिसूचित बीमारी घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस एक गंभीर फंगल इन्फैक्शन है जो नाक, साइनस, आँखों और कुछ मामलों में व्यक्ति के दिमाग को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। पंजाब सरकार ने मिकोरमाईकोसिस से निजात पाने और प्रबंधन के लिए माहिर समूह की सलाह पर इस बीमारी (ब्लैक फंगस) की पहचान, इलाज और सभ्यक प्रबंधन की सिफारिश की है।स. सिद्धू ने कहा कि सरकारी मैडीकल कॉलेजों और सिविल सर्जन कार्यालयों में ‘‘मिकोरमाईकोसिस ऑडिट कमेटी’’ बनाने की सिफारिश को पास कर दिया गया है और यह कमेटी सरकारी और निजी अस्पतालों से कोरमाईकोसिस के पुष्ट मामलों के आंकड़ों को एकत्रित करने के लिए जिम्मेदार होगी।उन्होंने कहा कि यह कमेटी हर केस के नतीजे एस3 पोर्टल पर भी दर्ज करेगी। इलाज संबंधी दवाएँ सरकारी मैडीकल कॉलेज और सिविल सर्जन कार्यालयों को जारी की जाएंगी जिससे सभी सरकारी और प्राईवेट अस्पतालों को उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि दवाओं की प्राथमिकता मरीज की क्लिनीकल स्थिति के अनुसार इलाज करने वाले अस्पताल / इलाज करने वाले डॉक्टर की तरफ से तय की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि अगर मरीज की जान को कोई तुरंत जोखिम नहीं है तो मिकोरमाईकोसिस के मरीज को सर्जरी के लिए नहीं लेजाया जाना चाहिए अगर वह कोविड पॉजिटिव / हाईपॉक्सिक है।उन्होंने कहा कि यदि हाईपॉक्सिया का कोई लक्षण मरीज में मौजूद नहीं है तो स्टीरॉयड के साथ इलाज करने की कोई सिफारिश नहीं है। हाईपॉक्सिक मरीज के लिए एमआरआई स्कैन को वैकल्पिक बनाया जाना चाहिए क्योंकि एमआरआई ऐसे मरीज के लिए सुखदायक नहीं हैं।श्री सिद्धू ने आगे कहा कि इलाज ऑडिट कमेटी में अस्पताल के संबंधित मैडीकल विभाग, ऐनस्थीसिया और ईएनटी के मैंबर शामिल होने चाहिएं, जैसे कि संबंधित स्वास्थ्य संस्था के प्रिंसिपल / एमएस / मैनेजमेंट द्वारा फैसला किया गया हो।उन्होंने कहा कि जिलों को लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए आईईसी गतिविधियां चलानी चाहीए कि मिकोरमाईकोसिस व्यक्ति से व्यक्ति में नहीं फैलता।  

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Black Fungus , Black Fungus Infection , Black Fungus Virus , Health , Mucormycosis , Mucormycosis Black Fungus , ROCM , Black Fungus Medicine , Amphotericin-B , Black Fungus Symptoms , Black Fungus Treatment , Black Fungus Epidemic , Fungal Infection

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD