Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार ने ट्रीबो होटल्स की साझेदारी के साथ मोबाइल कोविड केयर यूनिट की स्थापना की : बलबीर सिंह सिद्धू

एस.ए.एस. नगर जिला प्रशासन अपने दूरदराज के गांवों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस पायलट मोबाइल कोविड केयर यूनिट (एमसीसीयू) चलाएगा

Balbir Singh Sidhu, Corona Mukat Punjab, Mobile Covid Care Unit, MCCU, Treebo Hotels, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Oxygen,Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 31 May 2021

Last updated on: May 31, 2021, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर के जिला प्रशासनिक परिसर से एक मोबाइल कोविड केयर यूनिट (एमसीसीयू) को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने ट्रीबो होटल्स की साझेदारी के साथ जिले के दूरदराज के गांवों की सेवा के लिए इस मोबाइल कोविड केयर यूनिट (एमसीसीयू) की स्थापना की है।कोरोना मुक्त पंजाब के लिए मिशन फतेह-2.0 के तहत इस एमसीसीयू को स्थापित करने का उद्देश्य इस कठिन समय में ग्रामीण समुदायों की सेवा करना है, जिनकी स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच है। एमसीसीयू में 20 बेड, 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑन-साइट मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल सप्लाई होगी। एस.ए.एस. नगर जिला प्रशासन मोबाइल कोविड केयर यूनिट चलाने वाला सबसे पहला जिला है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पायलट एमसीसीयू की सफलता के बाद, कुछ और एमसीसीयू चलाए जाएंगे।सिद्धू ने कहा कि टीयर-1 और मेट्रो शहरों से छोटे शहरों और गांवों में फैली इस महामारी के कारण अंदरूनी इलाकों के कोविड-19 रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक मोबाइल यूनिट की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल यूटिन को तुरंत तैयार किया जा सकता है और इसके द्वारा दूर-दराज के स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं जहां इस समय मौजूदा गंभीर स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा बुनियादी ढांचा पर्याप्त नहीं है।

इस बीच, उपायुक्त गिरीश दयालन ने बताया कि एसएएस नगर के जिला प्रशासन ने चिकित्सा आपूर्ति और खाने-पीने की सामग्रियों सहित मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की है, जबकि ट्रीबो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित मोबाइल बेस कैंप स्थापित करने के लिए आगे आया है। यह कैंप ग्रामीण निवासियों को दवा सहित मुफ्त सेवा प्रदान करेगा।इस पहल संबंधी बात करते हुए ट्रीबो होटल्स के वाइस प्रेसिडेंट-बिजनेस डेवलपमेंट पुनीत पुरी ने कहा, "ट्रीबो एस.ए.एस. के जिला प्रशासन को इस पहल को स्थापित करने में उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता है। कोविड के भीतरी इलाकों में फैल जाने के कारण यह जरूरी है कि उन लोगों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल और सेवाएं प्रदान की जाएं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मोबाइल कोविड केयर यूनिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मुफ्त अच्छी गुणवत्ता की देखभाल समाज के सबसे कमजोर वर्गों तक पहुंचे। भारत के एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में, हम इस कठिन समय में अपने साथी नागरिकों के साथ खड़े होना अपना कर्तव्य समझते हैं।इससे पहले, ट्रीबो ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोविड केयर सेंटर स्थापित किए थे, और अब संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए इसने मोबाइल कोविड केयर यूनिट की स्थापना की है।गौरतलब है कि ट्रीबो होटल देश की सबसे बड़ी होटल श्रृंखलाओं में से एक है। यह 100़ से अधिक शहरों में 500़ से अधिक होटलों के नेटवर्क का संचालन करता है। ट्रीबो की स्थापना 2015 में सिद्धार्थ गुप्ता, कदम जीत जैन और राहुल चैधरी ने की थी।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Corona Mukat Punjab , Mobile Covid Care Unit , MCCU , Treebo Hotels , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD