Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार की ओर से गांवों का करवाया जा रहा है सर्वांगीण विकास : सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने गांव डाडा में 39 लाख रुपए की लागत से करवाए विकास कार्य

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 May 2021

Last updated on: May 31, 2021, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब  सरकार गांवों का सर्वांगीण विकास करवा रही है, जिसके चलते अब गांवों की नुहार बदल गई है। वे गांव डाडा में स्मार्ट विलेज कैंपेन-2 के अंतर्गत करवाए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड के मुश्किल दौर में भी पंजाब सरकार की ओर से लोगों को हर जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बताया कि गांव में 39 लाख रुपए की लागत फिरनी, गलियां-नालियों का निर्माण और श्मशानघाट में विकास कार्य करवाया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों की मांग के अनुसार और भी विकास कार्य गांव में करवाए जाएंगे। उन्होंने गांव वासियों को आह्वान करते हुए कहा कि  मिशन फतेह-2 को कामयाब करने में वे हर संभव योगदान दें। उन्होंने गांव वासियों को विश्वास दिलाया कि गांव के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।सुंदर शाम अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के चलते सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें। इस मौके पर सरपंच सुरजीत राम, ब्लाक समिति सदस्य डा. सतनाम, गुरमीत राम, पंच रोशन लाल,  पंच पवन कुमार, पंच कश्मीरी लाल,  पंच सुरिंदर कौर, पंच संतोष कुमारी,  नंबरदार अतर चंद, देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, डी.एफ.ओ अमनीत सिंह, बी.डीपी.ओ. अभय चंद्र, मनमोहन सिंह कपूर, जगतार सैनी, सर्बजीत कुमार, राहुल गोहिल आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD