Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सभी दुकानें सप्ताह में पाँच दिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का निर्णय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 May 2021

Last updated on: May 28, 2021, 00:00 IST

प्रदेश सरकार ने सभी दुकानों और अन्य संस्थानों को 31 मई, 2021 से सप्ताह में पांच दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घण्टों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी कार्यालय 30 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कार्यशील रहेंगे। केवल चार कर्मचारियों वाले स्टेंड अलोन कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। यह निर्णय भी लिया गया कि दूध, ब्रेड और दवाइयों की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी।बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान बन्द रहेंगे। इसी प्रकार सार्वजनिक परिवहन भी आगामी आदेशों तक निलम्बित रहेगा। 31 मई, 2021 को प्रातः 6 बजे से 7 जून, 2021 प्रातः 6 बजे तक प्रभावी होने वाले अतिरिक्त निर्देशों के अलावा सभी प्रतिबंध एवं छूट पूर्व में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने प्रदेश के 18-44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 1,67,180 अतिरिक्त खुराकें आवंटित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने निःशुल्क खुराक के कोटे में 46,630 खुराकों की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन की निःशुल्क आपूर्ति के अंतर्गत जून, 2021 के पहले पखवाड़े के लिए कोविशील्ड की 2,99,400 खुराकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आर.डी. धीमान, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, विशेष सचिव राजस्व सुदेश मोक्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mahender Singh Thakur , Suresh Bhardwaj , Bikram Singh , Rajiv Saizal , Sukh Ram Chaudhary , Anil Khachi , Sanjay Kundu , Amitabh Awasthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD