Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

बलबीर सिद्धू द्वारा जिला अस्पताल, मोहाली में कोविड फास्ट टेस्टिंग मशीन का उदघाटन

 Balbir Singh Sidhu COVID Fast Testing Machine, Dr Adarshpal Kaur , Dr. Rajesh Bhaskar, ID Now, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 28 May 2021

Last updated on: May 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज यहाँ मोहाली के जिला अस्पताल में कोविड फास्ट टेस्टिंग मशीन (आई.डी. नाओ) का उद्घाटन किया। यह मशीन अमरीका की गैर-लाभकारी संगठन पाथ के द्वारा दान की गई है।इस संबंधी जानकारी देते हुये स. सिद्धू ने कहा कि ‘आई.डी. नाओ’ मशीन कोविड के पुष्ट नतीजे तेजी से प्रदान करने में लाभकारी सिद्ध होगी और यह मशीन छह से तेरह मिनटों के अंदर नतीजे प्रदान करती है जिसका प्रति दिन 30 टैस्ट करने का सामर्थ्य है। उन्होंने कहा कि यह मशीन एमरजैंसी और आई.पी.डी. नमूनों की जांच में अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि जब गंभीर मरीजों की टेस्टिंग करने की जरूरत बहुत ज्यादा है तो ऐसे समय पर यह मशीन टेस्टिंग के लिए वरदान साबित होगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह मशीन पोर्टेबल है और अपनी तरह की पहली आर.टी.पी.सी.आर. आधारित मशीन है जिसको टेस्टिंग के लिए आसानी से गाँवों में ले जाया जा सकता है। यह टेस्टिंग मशीन माईक्रो कंटेनमैंट जोनों में टेस्टिंग करने में भी ज्यादा मददगार साबित होगी।

कैबिनेट मंत्री ने ‘भारत में कोविड -19 टेस्टिंग तक पहुँच बढ़ाने के प्रोजैक्ट के अंतर्गत पंजाब को सहयोग देने के तौर पर नवीनतम प्रौद्यौगिकी से लैस यह मशीन दान करने के लिए पाथ के उद्यम की सराहना की।इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरफ से किये जा रहे ठोस प्रयासों की सराहना करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि मैडीकल और पैरा -मैडीकल स्टाफ पिछले साल से जरूरी कोविड -19 मैडीकल सेवाएं मुहैया कराने के लिए निरंतर काम कर रहा है। उन्होंने स्टाफ को कोविड मरीजों की कीमती जानें बचाने के लिए अपने इस नेक कार्य को तन-मन से जारी रखने के लिए प्रेरित किया।जिक्रयोग्य है कि जिला अस्पताल, मोहाली में अबौट आई.डी. नाओ नाम की एक विलक्षण प्वाइंट-आफ -केयर टेस्टिंग प्रणाली स्थापित की गई है। इस प्रौद्यौगिकी का मकसद टेस्टिंग के नतीजे प्राप्त करने के लिए लगते समय को घटाना है।इस मौके पर अन्यों के अलावा सिवल सर्जन, मोहाली डा. आदर्शपाल कौर, स्टेट नोडल अफसर, कोविड -19 डा. राजेश भास्कर, एस.एम.ओ डा. एच.एस चीमा, पाथ पंजाब टीम: स्टेट लीड श्रीमती प्रीतीशीरिन कटापुर, प्रोग्राम अफसर डा. सुरभी और फील्ड अफसर श्री गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu COVID Fast Testing Machine , Dr Adarshpal Kaur , Dr. Rajesh Bhaskar , ID Now , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD