Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के राज्यपाल गृह के समक्ष प्रदर्शन करके मनाया कृषि कानून विरोधी काला दिवस

कोरोना काल में केंद्र को कृषि क्षेत्र से सम्बन्धित तीन काले कानून लाने की क्या जरूरत थी- कुलतार सिंह संधवां

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Samyukt Kisan Morcha, Black Day, Kultar Singh Sandhwan, Protest, Agitation, Farm Laws, Farmer Bills, Farmers Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 May 2021

Last updated on: May 26, 2021, 00:00 IST

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की ओर से पंजाब के राज्यपाल के गृह के समक्ष काले झंडे लहरा कर ‘काला दिवस’ मनाया गया। पार्टी के किसान विंग के प्रदेश प्रधान और विधायक कुलतार सिंह संधवां और यूथ विंग के प्रदेश प्रधान और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में आप के वर्करों और अधिकारियों ने काला दिवस मनाते किसानों के हक और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और कृषि से सम्बन्धित तीनों ही काले कानून वापिस लेने के लिए आवाज बुलंद की।कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जब समूचा देश कोरोना महामारी के साथ जूझ रहा था तो उस समय केंद्र को कृषि क्षेत्र से सम्बन्धित तीन काले कानून लाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि के नये कानून बनाने और लागू करने के लिए न तो किसान जत्थेबंदियों के साथ कोई विचार विमर्श किया और न ही देश की अन्य राजनैतिक पार्टियों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने तानाशाही रवैया अपना कर यह किसान और मजदूर विरोधी कानून लागू करने का तानाशाह फरमान जारी कर दिया है।संधवां ने कहा कि देश के किसानों को काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष करते 6 महीने बीत गए हैं और 450 से ज़्यादा किसान मौत के मुंह में चले गए हैं, जो बहुत ही दुखद है। उन्होंने कहा कि जिस कानून का देश के किसान, मज़दूर और कृषि विज्ञानी विरोध कर रहे हैं, केंद्र सरकार को ऐसे काले कानूनों को देश में थोपने की जिद्द नहीं करनी चाहिए।विधायक मीत हेयर ने कहा कि देश का किसान जहां काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ 6 महीनों से आंदोलन कर रहा है, वहीं कोरोना महामारी का मुकाबला भी कर रहा है। इस आंदोलन अधीन 450 से ज़्यादा आंदोलनकारी शहीद हो चुके हैं, परन्तु नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंधी और गूंगी बन कर चुप्प बैठी है। उन्होंने कहा कि देश का बच्चा बच्चा किसानी आंदोलन के साथ खडा है, इस लिए नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की बात मान कर तीनों काले कानून वापस ले, जिससे देश के विकास की गति बनी रहे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Samyukt Kisan Morcha , Black Day , Kultar Singh Sandhwan , Protest , Agitation , Farm Laws , Farmer Bills , Farmers Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD