Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

Delegation of HP Vyapar Mandal calls on Chief Minister

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Himachal Pradesh  Vyapar Mandal, Sumesh Kumar Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 May 2021

Last updated on: May 26, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में भेंट की तथा उन्हें व्यापार मण्डल की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में लागू किए गए कोरोना कफ्र्यू के कारण व्यापारी समुदाय को पेश आ रही परेशानियों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी के दृष्टिगत राज्य तथा प्रदेशवासियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इस माह की 31 तारीख तक पूरे प्रदेश में कोरोना कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है।जय राम ठाकुर ने कहा कि गत कुछ दिनों के दौरान कोविड-19 के मामलों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए प्रदेश सरकार इस माह की 31 तारीख के बाद धीरे-धीरे तथा चरणबद्ध ढंग से अनलाक की प्रक्रिया पर विचार कर सकती है, बशर्ते कोविड-19 के मामलों में निरंतर कमी आए।मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए व्यापार मण्डल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल के महासचिव राकेश कैलाश तथा राजेश महिन्दू्र, महापाल सरपाल, सुरेश बजाज, कुशाल जैन, अनुज गुप्ता, परम कौशल, सुरेन्द्र, विशाल मोहन, सुफल सूद, राजेश खन्ना, सचिन शर्मा, अजय ठाकुर तथा हेमन्त भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Himachal Pradesh Vyapar Mandal , Sumesh Kumar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD