Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर से आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक स्थापित

33 मशीनों से शुरुआत, जरुरतमंद मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

Apneet Riyait, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona,Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Oxygen Plants,  Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Project Saah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 May 2021

Last updated on: May 25, 2021, 00:00 IST

कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों को अब आक्सीजन कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर जिला प्रशासन यह सुविधा नि:शुल्क प्रदान करेगा, जिसकी शुरुआत आज डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने स्थानीय रैड क्रास सोसायटी कांप्लेक्स में आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक की स्थाप्ति से करवाई।जिला प्रशासन की ओर से सन फाउंडेशन, सरबत दा भला ट्रस्ट व अन्य संस्थाओं के सहयोग से यह प्रयास शुरु किया गया है, जिसके अंतर्गत पहले पढ़ाव में 33 कंसट्रेटर मरीजों की सुविधा के लिए रखे गए हैं व आने वाले दिनों में इनकी गिनती और बढ़ाई जाएगी।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक की शुरुआत के मौके पर बताया कि मरीजों को नि:शुल्क सुविधा व इन मशीनों के सही प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि कमेटी में सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी नरेश गुप्ता को कोआर्डिनेटर व जिला स्वास्थ्य व परिवार कल्याण अधिकारी डा. सुनील अहीर के साथ समाज सेवक आज्ञा पाल सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी की ओर से जरुरतमंद मरीजों को यह कंसट्रेटर 7 से 10 दिन या फिर कमेटी की ओर से दिए गए समय तक नि:शुल्क मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंसट्रेटर ले जाने व वापिस करने की सारी जिम्मेदारी मरीज के पारिवारिक सदस्यों की होगी। उन्होंने बताया कि कमेटी सदस्यों के साथ तालमेल कर जरुरतमंद मरीज कंसट्रेटर घर ले जा सकेंगे।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आने वाले समय में कोरोना के मरीजों को जरुरी हर सुविधा आसानी से यकीनी बनाई जाएगी। उन्होंने मरीजों को अपील की कि वे डाक्टर की लिखी स्लिप, मरीज व उसकी देखभाल करने वाले के आधार की कापी देने व कमेटी की ओर से दिया फार्म भर कर यह सुविधा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि रैड क्रास सोसायटी के स्टाफ व वालंटियर की ओर से कंसट्रेटर लेकर जाने वाले मरीजों के घरों में जाकर कंसट्रेटर के प्रयोग की समीक्षा करने के साथ-साथ मरीजों का हालचाल भी पूछा जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी को भी कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर वे रैड क्रास सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता के साथ उनके मोबाइल नंबर 98556-10345 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Apneet Riyait , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Project Saah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD