Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मरीजों को छुट्टी मिलने के उपरांत डाक्टर की सलाह के मुताबिक आक्सीजन कन्संट्रेटरज़ जारी किये जाएंगे : बलबीर सिंह सिद्धू

घरेलू एकांतवास के अधीन मरीजों को नहीं मिलेगी सुविधा ; सिर्फ अस्पताल में दाखिल मरीजों को मिलेगा लाभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने अस्पतालों में कोविड-19 से स्वस्थ्ष् हुए मरीजों की आक्सीजन सम्बन्धी जरूरतों को पूरा करने के लिए घर में प्रयोग के लिए आक्सीजन कन्संट्रेटरज़ बाँटने की आज्ञा देने का फैसला किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों को उन मरीजों को आक्सीजन कन्संट्रेटरज़ जारी करने की आज्ञा दी गई है जिनको अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद कुछ दिनों के लिए कम आक्सीजन सम्बन्धी सहायता की जरूरत है।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यह दिशा-निर्देश घरेलू एकांतवास के अधीन मरीजों पर लागू नहीं होते क्योंकि ऐसे मरीज, जिनको आक्सीजन सहायता की जरूरत हो, को व्यापक देखभाल के लिए अस्पताल लाया जाना चाहिए। कोविड से स्वस्थ हुए मरीजों को डाक्टर/अस्पताल की सलाह पर ही घर में आक्सीजन के प्रयोग की इजाजत दी जायेगी और ऐसे मरीजों की निगरानी और देखभाल की जिम्मेदारी इलाज करने वाले डाक्टर/अस्पताल की होगी।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि ऐसे मरीजों को मरीज या उसकी देखरेख करने वाले व्यक्ति से स्वै-घोषणा लेने के बाद 5 लीटर प्रति मिनट के सामर्थ्य वाला आक्सीजन कन्संट्रेटर जारी किया जायेगा। आक्सीजन कन्संट्रेटर अधिक से अधिक 4 हफ्तों के लिए जारी किया जाऐगा और इसलिए वापसी योग्य सिक्युरिटी डिपाजिट लिया जायेगा। आक्सीजन बैंकों की निगरानी और कामकाज के लिए सभी डिप्टी कमिशनर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे जो हर रोज सम्बन्धित डिप्टी कमिशनर और पंजाब हैल्थ सिस्टमज कोरर्पोशन को रिपोर्ट करेंगे।स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि राज्य सरकार अस्पतालों में आक्सीजन की उचित सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रही है। इस मंतव्य के लिए जिन मरीजों को अस्पतालों में कम आक्सीजन की जरूरत है, की माँग को पूरा करने के लिए आक्सीजन कन्संट्रेटरों का प्रयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने सभी को कोविड नियमों की पालना करने और किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर जल्द से जल्द टैस्ट करवाने की अपील की।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Corona Mukt Pind Abhiyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD