Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिशन फतेह 2.0-कोरोना मुक्त गाँव अभियान

आशावर्करों द्वारा 4 दिनों में 24.7 लाख घरों का किया गया सर्वेक्षण: बलबीर सिद्धू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

मिशन फतेह 2.0 के पहले चार दिनों के दौरान आशावर्करों द्वारा 91.2 लाख आबादी को कवर करते हुए कुल 24.7 लाख घरों का सर्वेक्षण किया गया है। यह प्रगटावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान में किया।स. सिद्धू ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में मिशन फतेह 2.0 की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य गाँवों में रहने वाले हरेक व्यक्ति की जाँच करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मृत्यु दर शहरी इलाकों की अपेक्षा ज्य़ादा है, स्वास्थ्य विभाग कोरोना के लक्षणों वाले सभी व्यक्तियों की कोविड जाँच को यकीनी बनाने के लिए यह मुहिम चला रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में विश्वास जताया है और टेस्ट करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। कोविड-19 के लिए कुल 65,126 व्यक्तियों का टेस्ट किया गया है, जिनमें से 2036 व्यक्ति पॉजि़टिव पाए गए हैं। घरेलू एकांतवास वाले सभी 1896 मरीज़ों को मिशन फतेह किटें मुहैया करवाई गई हैं, जबकि 140 मरीज़ों को एल-2/एल-3 की सुविधा दी गई है।उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 182 गर्भवती महिलाओं को कोविड पॉजि़टिव पाया गया है। इन गर्भवती महिलाओं की रोज़ाना की निगरानी राज्य के मुख्य कार्यालय द्वारा की जा रही है। कोविड पॉजि़टिव और आम लोगों को टेली-कंसलटैंसी सेवाएं दी जा रही हैं।उन्होंने बताया कि टेली-कंसलटैंसी के लिए और मैडीकल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। कोविड पॉजि़टिव गर्भवती महिलाओं के लिए आज एक विशेष हेल्पलाइन नंबर (0172-2744041) शुरू किया गया है, जो रोज़ाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेगा।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Corona Mukt Pind Abhiyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD