Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

सांसद मनीष तिवारी द्वारा जिला रूपनगर में कोविड की मौजूदा स्थिति की समीक्षा हेतु उच्चाधिकारियों से बैठक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

जिला रूपनगर में कोरोना वायरस की मौजूदगी की स्थिति और प्रशासन द्वारा किए जा रहे बंदोबस्तों का जायजा लेने हेतु श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी द्वारा आज कनाल रेस्ट हाउस, रूपनगर में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी, एसएसपी डॉ अखिल चौधरी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान के अलावा सिविल सर्जन डॉ दविंदर ढांढा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर रूपनगर सोनाली गिरी ने बताया कि सांसद मनीष तिवारी द्वारा विशेष तौर पर जिले में कोरोना के फैलाव को रोकने हेतु चलाई जा रही वैक्सीनेशन मुहिम की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। डिप्टी कमिश्नर द्वारा बताया गया कि चाहे वैक्सीनेशन की मुहिम बेरोक तरीके से जारी है, लेकिन मौजूदा समय में वैक्सीन की उपलब्धता कम हो रही है। जिस पर सांसद मनीष तिवारी ने प्रशासन को यह भरोसा दिलाया कि वह सरकार से बातचीत करके इस संबंध में जल्द ही कोई हल निकालेंगे। इसके अलावा, मनीष तिवारी द्वारा जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में मौजूदा समय में कोविड के मरीजों के ईलाज हेतु बिस्तरों की उपलब्धता बारे और खाली पड़े बेडों की जानकारी भी ली गई। पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ दविंदर ढांढा ने बताया कि अस्पतालों में मौजूदा समय में ऑक्सीजन की सप्लाई संतुष्टिजनक है, लेकिन उन्होंने सांसद मनीष तिवारी के समक्ष यह बिनती भी की कि जिले में अपने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हेतु सरकार से जरूरी मंजूरी लेने का काम तेजी से किया जाए। सिविल सर्जन ने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संदिग्ध केसों को घरों में होम आइसोलेशन में रखा गया है, उनको सेहत विभाग और जिला प्रशासन की टीमों द्वारा फतेह किट घरों में ही दी जा रही हैं।मनीष तिवारी ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड के फैलाव को रोकने हेतु और संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और भरोसा दिलाया गया कि जिले में ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जाने हेतु और कोविड वेक्सिनेशन की सभी खुराकों को लाने के लिए वह केंद्र सरकार व पंजाब सरकार के साथ उच्च स्तर पर बातचीत करेंगे और इसका जल्द हल निकालेंगे।

 

Tags: Manish Tewari , Pawan Dewan , Sonali Giri , Dr. Akhil Chaudhary , Dr. Davinder Dhanda , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Punjab Fights Corona , Rupnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD