Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत में मौत का आंकड़ा 3 लाख के पार, कोरोना के 2.22 लाख नए मामले

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

कोविड 19 के कारण 4,454 नई मौतों के साथ, भारत में सोमवार को मौत का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया। इस प्रकार अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को, 24 घंटों में 2,22,315 ताजा मामलों के साथ, भारत में 21 अप्रैल के बाद से संक्रमण में सबसे कम वृद्धि देखी गई। भारत में कोविड 19 मामलों की कुल संख्या अब 2,67,52,447 है, जिसमें 27,20,716 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,03,720 मौतें हुई हैं। पिछले 12 दिनों में भारत में 50,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,02,544 लोगों को डिचार्ज किया गया है, जिनमें से अब तक 2,37,28,011 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 19,60,51,962 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 9,42,722 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 23 मई तक कोविड 19 के लिए 33,05,36,064 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से रविवार को 19,28,127 सैंपल की जांच की गई। भारत ने बुधवार को 4,529 मौतों के साथ कोविड के कारण रिकॉर्ड मौतें दर्ज कीं थीं। दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में कोरोनोवायरस के प्रकोप के बाद से किसी भी देश में कोविड संक्रमण से सबसे अधिक मौतें हुईं। यह 12 जनवरी को अमेरिका में 4,468 और इससे पहले ब्राजील में 6 अप्रैल को 4,211 मौतों को पार कर गया। ये तीनों देश महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD