Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

राम कालोनी कैंप गांव में 100 प्रतिशत टीकाकरण

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से पंचायत, गांव वासियों व स्वास्थ्य टीमों की प्रशंसा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 May 2021

Last updated on: May 23, 2021, 00:00 IST

जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अनथक प्रयासों से राम कालोनी कैंप गांव में रविवार को 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य मुकम्मल कर लिया गया। इस दौरान गांव में विशेष तौर पर पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने सभी की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य निर्देशों का सही पालन व टीकाकरण बहुत जरुरी है। सी.एच.सी हारटा बडला के अंतर्गत आते गांव राम कालोनी कैंप में लगे विशेष टीकाकरण कैंप के दौरान पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों की भूूमिका अहम है व इस नाजुक घड़ी में सभी को जनहित में सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर जारी की जाती हिदायतों को बिना किसी लापरवाही के अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लागू करना चाहिए। पंचायते, गांव वासी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विचार विमर्श करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि जिले में कई पंचायतों की ओर से अपने गांवों में टीकाकरण मुकम्मल करवा लिया गया है बाकी पंचायतों को भी जिला प्रशासन के माध्यम से अपने गांवों में यह लक्ष्य पूरा करना चाहिए जो कि समय की मुख्य मांग है।मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों को 10 लाख रुपए की विशेष ग्रांट देने की घोषणा को महत्वपूर्ण बताते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस घोषणा से न सिर्फ गांवों के लोगों को कोरोना की चपेट में आने से बचाकर स्वस्थ रखा जा सकेगा बल्कि यह ग्रांट मिलने से गांवों में अलग-अलग तरह के विकास कार्यों को भी रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांवों के लोग कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर स्वयं टीकाकरण के लिए बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे हैं व जरुरी सावधानियां अपना रहे हैं, जिससे कोरोना के खिलाफ मिशन फतेह-2 को आसानी से कामयाब किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील की कि किसी भी सूरत में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न दिखाई जाए ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके।इस मौके पर सरपंच काजल, जोग राज, मलकीत सिंह, पंच दनी कुमार, पंच सुखविंदर कौर, पंच सुरिंदर सिंह, लखनपाल, शमिंदरपाल, कम्यूनिटी सेहत अधिकारी नवप्रीत कौर व आशा वर्कर मंदीप कौर आदि मौजूद थे।

                               

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD