Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिवम अस्पताल ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मरीजों के निशुल्क इलाज के लिए लैवल-2 के पांच बैडों की पेशकश की

प्रबंधन की ओर से उपचार व दवाओं का खर्च किया जाएगा वहन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 May 2021

Last updated on: May 23, 2021, 00:00 IST

कोविड पाजीटिव मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं यकीनी बनाने व मानवता की मिसाल पेश करते हुए आज स्थानीय शिवम अस्पताल प्रबंधन ने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मरीजों के  निशुल्क इलाज के लिए लैवल-2 के पांच बैडों की पेशकश की है।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि लैवल-2 के बैड्स के मरीजों के नि:शुल्क इलाज के लिए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय की ओर से मरीजों की पहचान कर सिफारिश की जाएगी और इन्हीं मरीजों का लैवल दो का पूरा इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।इस बेहतरीन पहल के बारे में जानकारी देते हुए शिवम अस्पताल के महाप्रबंधक आशीष अटवाल ने कहा कि यह बैड सभी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं जोकि कोविड पाजीटिव मरीजों को जरुरी उपचार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से इन बैडों पर भर्ती होने वाले मरीजों की दवा व उपचार का सारा खर्च भी स्वयं वहन करने का निर्णय लिया गया है।इस मुश्किल समय में अस्पताल के प्रयासों की सराहना करते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पहले ही सिविल सर्जन कार्यालय को जिले के सरकारी अस्पतालों में यदि कोई आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मरीज है कि सिफारिश करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सिविल व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके दरवाजे तक टीकाकरण, उपचार, दवाईयां व भोजन उपलब्ध करवाने के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के 10 सरकारी व निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है, इन अस्पतालों में  लैवल 2 के 290 व लैवल 3 के 37 बैड्स उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कोविड लक्षण महसूस होने पर तुरंत आर.टी-पी.सी.आर टैस्ट जरुर करवाएं।

                      

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Shivam Hospital Hoshiarpur , Apneet Riyait

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD