Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मार्कफैड ने बोकारो और हजीरा से ऑक्सीजन सप्लाई लाने के कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया : सुखजिन्दर सिंह रंधावा

तीन ऑक्सीजन ऐक्सप्रैस रेलगाड़ियां सप्लाई लेकर पहुँचीं ; चौथी रेलगाड़ी 22 मई तक बठिंडा पहुँचने के लिए पूरी तरह तैयार

 Sukhjinder Singh Randhawa, Varun Roojam, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 May 2021

Last updated on: May 21, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि और ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते हुए मार्कफैड ने ऑक्सीजन ऐकसप्रैसों के ज़रिये बोकारो और हजीरा से राज्य के लिए उचित ऑक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाने के कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है।इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बताया कि पंजाब सरकार ने मार्कफैड को ऑक्सीजन लाने का जिंम्मा सौंपा था जिसने दो दिनों के कम समय में ऑक्सीजन का प्रबंध करके अपने सामर्थ्य को साबित किया है। स. रंधावा ने कहा, ’’रेलवे /कॉनकोर के साथ, अलग-अलग डिवीजनों जैसे कि उत्तरी /पश्चिमी /पूर्वी में संपर्क और तालमेल करना एक चुनौती था। इसके अलावा इतने थोड़े समय में सभी ज़रूरी शर्तें पूरी करना और मौजूद हैंडलरों की सेवाएं लेना भी एक चुनौती भरा कार्य था परन्तु मार्कफैड इस मौके पर एक सच्चे योद्धा की तरह उभरकर सामने आया।’’ उन्होंने समूची मार्कफैड टीम को बधाई दी।सहकारिता मंत्री ने आगे कहा कि महामारी के इन चुनौती भरे हालातों के दौरान कोविड-19 से पीड़ित हज़ारों लोगों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई सबसे बड़ी ज़रूरत के तौर पर उभरकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से, पंजाब में लिक्विड मैडीकल ऑक्सीजन (एल.एम.ओ.) का उत्पादन करने वाला एक भी बड़ा प्लांट नहीं है जिससे राज्य को बोकारो /हजीरा, जोकि 1500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, से क्रायओजैनिक टैंकरों के द्वारा ऑक्सीजन का कोटा उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा जोकि काफ़ी मुश्किल भरा कार्य है। स. रंधावा ने कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए चार और कंटेनर शामिल किये जा रहे हैं।मार्कफैड ने एल.एम.ओ. की सप्लाई और वितरण के प्रबंधों और तालमेल करने के लिए बोकारो और हजीरा के लिए अधिकारियों की दो टीमें नियुक्त कीं। इसके अलावा मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूजम के नेतृत्व में मुख्य कार्यालय में मार्कफैड के अधिकारियों की टीम इस कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए दिन रात काम कर रही है।ज़िक्रयोग्य है कि राज्य सरकार ने मार्कफैड को 13 मई, 2021 को रेलगाड़ी के द्वारा ऑक्सीजन की व्यवस्था और सप्लाई के लिए निर्देश दिए थे। मार्कफैड टीम के ठोस प्रयासों स्वरूप पहली ऑक्सीजन एक्सप्रैस बोकारो के लिए 14 मई की आधी रात को रवाना हुई और यह बोकारो से ऑक्सीजन लेकर 17 मई को फिल्लौर लौटी। इसके अलावा दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रैस 19 मई को हजीरा से बठिंडा कैंट पहुँची जबकि तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रैस 20 मई को बोकारो से फिल्लौर पहुँची।इसी तरह चौथी ऑक्सीजन एक्सप्रैस हजीरा से ऑक्सीजन लाने के लिए 20 मई को बठिंडा कैंट से रवाना हुई है और 22 मई, 2021 को बठिंडा वापस लौटेगी।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Varun Roojam , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD