Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खलियार में समर्पित मेकशिफ्ट स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया

 Jai Ram Thakur, Dr Rajiv Saizal, Himachal Pradesh, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिले के खलियार में राधास्वामी सत्संग ब्यास कोविड समर्पित मेकशिफ्ट स्वास्थ्य केन्द्र (डीसीएचसी) का लोकार्पण किया।इस अस्पताल में 200 पूर्ण आक्सीजनयुक्त बिस्तर, 20 बिस्तरों की क्षमता का गम्भीर रोगी वार्ड तथा केन्द्रीय आक्सीजन आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध है।इस अस्पताल में गर्म व ठंडे पानी की सुविधा वाले अलग-अलग वाशरूम, मरीजों के आराम के लिए लाउंज, उपचार संगीत, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और रोगियों के लिए गर्म व ठंडे पानी के आरओ की सुविधा उपलब्ध है। इसमें 16 सीसीटीवी और स्वचालित स्विचओवर पावर बैकअप जेन-सेट और आन द स्पाट लैब की सुविधा है, जिसे 140 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संचालित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने मण्डी स्थित डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 200 बिस्तरों की क्षमता वाला यह मेकशिफ्ट अस्पताल कोविड-19 रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भंगरोटू में 100 बिस्तरों की क्षमता के एक अन्य प्री-फैब्रिकेटिड अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है।जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 रोगियों की संख्या में तीव्र वृद्धि चिंता का विषय है। कोविड रोगियों के लिए बेड की लगातार बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने शिमला, कांगड़ा, नालागढ़ आदि में प्री-फैब्रिकेटिड कोविड अस्पताल बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह का अस्पताल नेरचैक में भी बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड रोगियों के उपचार के लिए राधास्वामी सत्संग ब्यास ने मण्डी जिला के खलियार, कांगड़ा जिला के परौर और सोलन में मेकशिफ्ट अस्पतालों के निर्माण के लिए अपने परिसर उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने कहा कि परौर में मेकशिफ्ट अस्पताल का निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है। प्रारम्भ में इस अस्पताल में 250 बिस्तरों की क्षमता होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाकर 1000 बिस्तर तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महामारी के दौरान राज्य सरकार की सहायता के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास का आभार व्यक्त किया।जय राम ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन में मरीजों के निरन्तर सम्पर्क में रहना चाहिए ताकि उनकी स्थिति की नियमित निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि यदि होम आइसोलेशन में मरीजों की स्थिति बिगड़ती है तो उन्हें तुरन्त अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।मुख्यमंत्री ने विधायकों और अन्य निवार्चित प्रतिनिधियों को होम आइसोलेशन में मरीजों को सहायता प्रदान करने के लिए सक्रियता से मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विधायकों को होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली हेल्थ किट व्यक्तिगत रूप से प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों को लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमित मृतकों की पार्थिव देह को उनके पैतृक स्थान तक ले जाने के लिए डैड बाडी वैन उपलब्ध करवाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।उपायुक्त मण्डी ऋगवेद ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जिला में कोविड-19 की स्थिति के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार, प्रकाश राणा और अनिल शर्मा, अध्यक्ष जिला परिषद पाल वर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी दीपाली जस्वाल भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD