Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 May 2021

Last updated on: May 15, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने में देश भर में सर्वोच्च स्थान पर है। उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की 21 लाख 22 हजार 894 खुराकें दी जा चुकी हैं।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की 81 हजार 996 पहली डोज तथा 68 हजार 686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54025 पहली डोज तथा 41419 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की पहली 1561107 डोज तथा 315661 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1697128 पहली डोज तथा 425766 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना द्वारा नवम्बर 2019 में जारी अनुमानित जनसंख्या के लिए तकनीकी समूह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन के लिए 5523000 लोग पात्र हैं। जिनमें से 1697128 लोगों का टीकाकरण कर राज्य ने पात्र 31 प्रतिशत व्यक्तियों को कवर कर लिया है। विभिन्न राज्यों के आकड़ों के अनुसार टीकाकरण की प्रगति में छतीसगढ़ दूसरा राज्य है, जिसने पात्र जनसंख्या का 25 प्रतिशत हिस्सा कवर किया है।उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण में यह प्रगति प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ, समय-समय पर उठाए गए प्रभावी कदमों के कारण ही हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD