Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

14 को मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव : पंडित अधीर कौशिक

 Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) , 12 May 2021

Last updated on: May 12, 2021, 00:00 IST

भगवान परशुराम जन्मोत्सव 14 मई को मनाया जाएगा। श्रीपंच अग्नि अखाड़ा व श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के संयुक्त तत्वावधान में महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए पांच दिवसीय यज्ञ से कोरोना मुक्ति की कामना की जाएगी। श्रीमहंत गोपाल गिरी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलकर आदर्श समाज की स्थापना करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हमेशा मनुष्य जाति के कल्याण में अपना जीवन व्यतीत किया। अखाड़ें में होने वाला यज्ञ अवश्य ही कोरोना को समाप्त करेगा। यज्ञ से निकलने वाली ध्वनि वातावरण को शुद्ध करेगी। स्वामी रूद्रानंद जी महाराज, स्वामी प्रयागराज गिरी ने कहा कि संत समाज सदैव ही विश्व कल्याण की कामना करता है। भगवान परशुराम ने आसुरी शक्तियों का विनाश किया। मनुष्य कल्याण में उनके योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि संतों के सानिध्य में कोरोना मुक्ति को लेकर यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। पांच दिन चलने वाले इस यज्ञ में संत महापुरूष प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ कोरोना संक्रमण से मरने वाले व बंगाल में मृतक हिंदुओं की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। संत महापुरूषों के सानिध्य में धार्मिक क्रियाकलाप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जन जन के प्रिय हैं। उनके विचारों का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने मनुष्य कल्याण में हमेशा योगदान दिया। हिंदुओं के संरक्षण संवद्र्धन में उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए। उतना कम है। आसुरी शक्तियों को समाप्त करने में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभायी। ब्राह्मण समाज को उनके विचारों का प्रचार प्रसार तेजी के साथ करना चाहिए। इस अवसर पर गंगा गिरी, कालूराम, शीतला प्रसाद, साकेश वशिष्ठ, राजगुरू, त्रिभवन, शुक्लानन्द ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे। 

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD