Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

होम आइसोलेशन में कोविड संक्रमितों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य सुविधाओं का भी किया निरीक्षण, टीकाकरण केंद्रों का भी लिया जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 May 2021

Last updated on: May 12, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने कांगड़ा जिला के कोविड उपचार के लिए निर्धारित स्वास्थ्य संस्थानों तथा होम आईसोलेशन में कोविड संक्रमितों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का स्वयं निरीक्षण किया तथा होम आईसोलेशन में रह रहे रोगियों से बातचीत भी की गई। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।  स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासनिक अधिकारियों को कोविड संक्रमितों की उचित उपचार और देखभाल करने के लिए पहले से ही निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर उपमंडल स्तर तक कोविड संक्रमितों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है इसके साथ ही कोविड सक्रमितों को आवश्यक दवाइयां देने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।डा राजीव सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड अस्पतालों तथा होम आइसोलनेशन में रह रहे रोगियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उचित समाधान करने के लिए भी कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर कोविड संक्रमितों का मनोबल बना रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने धर्मशाला के कोतवाली बाजार, दाड़ी तथा मलां में होम आईसोलन में सक्रमित रोगियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की इसके साथ ही हेल्थवेलनेस सेंटर दाड़ी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल परौर में निर्माण कार्य का लिया जायजा

धर्मशाला, 12 मई। स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने राधास्वामी सत्संग में कोविड मेकशिफ्ट हास्पीटल में निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय में कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल में रोगियों के उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य मंत्री डा राजीव सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिशा निर्देशोें के पश्चात परौर में युद्वस्तर पर कोविड मेक शिफ्ट हास्पीटल का निर्माण कार्य आरंभ किया गया तथा दिन रात यहां पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 15 मई तक इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा तथा रोगियों को आवश्यक सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग परौर के परिसर का वातावरण कोविड रोगियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए बहुत अच्छा है यहां पर गत वर्ष भी कोविड केयर सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा चुका है। इस अवसर पर वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल, सीएमओ गुरदर्शन सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD