Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सभी मेरे साथ प्रयोग कर रहे हैं, मैं उनके साथ : जैकी श्रॉफ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 May 2021

Last updated on: May 11, 2021, 00:00 IST

अभिनेता जैकी श्रॉफ लगभग चार दशक से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। वह जल्द ही सलमान खान अभिनीत फिल्म "राधे" में नजर आएंगे । उन्हें अब जिस तरह की भूमिकाएं मिल रही हैं, वह उससे बेहद खुश हैं क्योंकि उनका कहना है कि निर्माता उन्हें कास्ट करते समय प्रयोग करने के इच्छुक हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, "मैं इसे पसंद करता हूं। वे सभी मेरे साथ प्रयोग कर रहे हैं। कोई ओके कंप्यूटर, फोन भूत, हैलो चार्ली, क्रिमिनल जस्टिस, सोर्यवंशी कर रहा है, मैं सिर्फ धारा के साथ बहता जा रहा हूं।"उन्होंने कहा "फिर, मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे राधे जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। यह बहुत दिलचस्प है।"उन्होंने कहा,"मैं सिर्फ अपने स्वास्थ्य, अपने शिष्यों, लोगों के लिए सम्मान रख रहा हूं। जितना संभव हो उतना अच्छा ज्ञान फैलाने की कोशिश कर रहा हूं।"'राधे', जैकी की नवीनतम आउटिंग प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा है, जिसमें फिल्म के नायक सलमान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा हैं। यह फिल्म भारत में ईद के मौके पर 13 मई को पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म जीपलेक्स पर रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jackie Shroff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD