Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला में ओपीडी कार्य की प्रगति का जायजा लिया

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, IGMC Shimla, Suresh Bhardwaj, Dr. Rajeev Saizal, Dr. Janak Raj, Amitabh Awasthi, Dr. Rajneesh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 May 2021

Last updated on: May 10, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिमला का दौरा कर नई ओपीडी की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। इस ओपीडी का उपयोग कोविड-19 मरीजों के ईलाज के लिए किया जाएगा।इसके उपरांत, मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ओपीडी में लगभग 500 कोविड मरीजों को रखने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि ट्रामा वार्ड का कार्य भी पूरा होने वाला है और विपरित परिस्थितियों में इसका इस्तेमाल भी कोविड मरीजों के ईलाज के लिए किया जा सकता है।जय राम ठाकुर ने लोगों से राज्य में इस महामारी से लड़ने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंन कहा कि लोगों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। राज्य को वैक्सीन निर्माताओं से दवाई का कोटा प्राप्त होते ही 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के चरण की शुरूआत की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी शिमला के निकट स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 32 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस पार्किंग में लगभग 500 वाहनों को पार्क करने की क्षमता होगी और इसकी क्षमता 800 वाहनों तक बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस स्मार्ट कार पार्किंग से न केवल मरीजों और उनके सहायकों बल्कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, आईजीएमसी के प्रधानाचार्य डाॅ. रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , IGMC Shimla , Suresh Bhardwaj , Dr. Rajeev Saizal , Dr. Janak Raj , Amitabh Awasthi , Dr. Rajneesh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD