Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

भाजपा आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी : सोनिया

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सासाराम (बिहार) , 03 Apr 2014

Last updated on: Apr 03, 2014, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य देश में शांति के साथ विकास करना है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी बताते हुए तंज कसा कि आज सत्ता पाने के लिए लोग भाई-भाई के बीच दीवार खड़ी कर रहे हैं। रोहतास जिले के सासाराम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि मीरा कुमार अपने पिता बाबू जगजीवन राम के रास्ते पर चलकर उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने में लगी हैं। दिवंगत पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काफी संघर्ष किया। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस का काम उन्हें नहीं दिखाई देता। भाजपा आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी है और इसके नेताओं को लगता है कि वे ही सच्चे हैं, बाकी सभी लोग गलत हैं। लोगों को सुनहरे सपने दिखाने वालों और समय के साथ मुखौटा बदलने वालों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों का एकमात्र लक्ष्य जैसे-तैसे सिर्फ कुर्सी और सत्ता हासिल करना है। इन्हें आमलोगों से कोई मतलब नहीं है। ऐसे लोग अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए हमारी सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं।"सोनिया ने कहा, "हम देश और समाज की तरक्की के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। हमारा देश एक परीक्षा के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में आपलोगों को बहुत सोच-समझकर फैसला लेना है।" 

उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से बिहार में कांग्रेस की सरकार नहीं है, परंतु बिहार के विकास के लिए केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने पिछले 10 वर्षो में बिहार को काफी धन दिया है। उन्होंने संप्रग सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि लोगों के रोजगार के लिए जहां सरकार ने मनरेगा लाया, वहीं लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी कुछ किया गया। सोनिया ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में हमने जो वादे किए थे, वे करीब-करीब पूरे किए गए हैं तथा इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देश के सभी लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार देने का वादा किया हैख् ताकि सभी लोगों को इलाज और दवा मुफ्त मिल सके। यह याद दिलते हुए कि उनकी पार्टी ने ही देश को पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष दिया, उन्होंने सासाराम से कांग्रेस की प्रत्याशी मीरा कुमार को मत देकर विजयी बनाने और राज्य में अन्य सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवारों को भी समर्थन देने की अपील की। सभा को मीरा कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने भी संबोधित किया। 

 

Tags: ?????? ?????

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD