Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विकासात्मक परियोजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Subhashish Panda, J.C. Sharma, Arindam Chaudhary, Public Works Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 May 2021

Last updated on: May 08, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें प्रदेश मंे परिवहन का मुख्य साधन हैं इसलिए विभिन्न सड़कों और पुल परियोजनाओं के निष्पादन संबंधी वांछित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए जिनका निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का निष्पादन करने वाले विभाग के इंजीनियरों को कुशलता से कार्य करने के भी निर्देश दिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत राज्य में 18 हजार 430 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और 2 हजार 406 कस्बों को सड़कों के माध्यम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क स्थापित करने में वरदान सिद्ध हुई है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोगों को उदारतापूर्वक भूमि दान करने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा क्योंकि यह महसूस किया गया है कि कई गांव जमीन संबंधी मामलों के कारण सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 के लिए नाबार्ड के तहत स्वीकृत ऋण लक्ष्य 540 करोड़ रुपये है और विभाग ने 565.52 करोड़ रुपये की 114 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि इन राजमार्गों पर यातायात के अत्यधिक दबाव को देखते हुए गुणात्मक निर्माण और रख-रखाव पर विशेष बल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजमार्गों की नियमित मुरम्मत एवं रख-रखाव किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान की जा सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित विश्व बैंक पोषित परियोजनाओं के कार्य में भी तेजी लाई जानी चाहिए और इन्हें समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि  भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं जैसे कीरतपुर-नेरचैक-मनाली और परमाणु-सोलन-ढली को भी अतिशीघ्र पूर्ण करना चाहिए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि पूर्ण होने जा रहे कार्यों पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य निष्पादन करने वाली एजेंसियों को परियोजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके।प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग शुभाशीष पांडा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के प्रयास किए जाएगे।लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ संजीव शर्मा ने राज्य में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Subhashish Panda , J.C. Sharma , Arindam Chaudhary , Public Works Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD