Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जरूरत पडऩे पर सख्त रोकें लगाने के लिए डिप्टी कमीशनरों को अधिकारित किया

डी.जी.पी. को कल किसान मोर्चो के लाकडाऊन विरोधी प्रदर्शन के दौरान किसी भी उल्लंघन की सूरत में सख्ती के साथ पेश आने के हुक्म

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब में कोविड के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज डिप्टी कमीशनरों को अपने-अपने जिलों में जरूरत पडऩे पर कोई भी नयी और सख्त रोकें लगाने के लिए अधिकारित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि गैर-जरूरी दुकानों और प्राईवेट दफ्तरों को रोटेशन (बारो-बारी) के आधार खोले जाने को छोड़ कर बाकी मौजूदा रोकों में किसी तरह की ढील बरतने की इजाजत नहीं दी जायेगी। उन्होंने डी.जी.पी. को राज्य में साप्ताहिक लाकडाऊन को सख्ती से लागू करवाने और शनिवार को किसान संघर्ष मोर्चे के लाकडाऊन विरोधी प्रदर्शन के मद्देनजर किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर सख्ती से निपटने के हुक्म दिए हैं।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि 32 किसान यूनियनों पर आधारित किसान मोर्चा राज्य सरकार पर शर्तें नहीं थोप सकता। उन्होंने बन्दिशों का उल्लंघन की सूरत में सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि रोकों का उल्लंघन करके कोई भी दुकान खोली गई तो दुकान मालिक पर भी कानूनी कार्यवाही होगी।कोविड की उच्च स्तरीय वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमीशनरों को स्थानीय विधायकों और अन्य सम्बन्धित पक्षों को भरोसे में लेने के बाद गैर-जरूरी दुकानों और प्राईवेट दफ्तरों को रोटेशन के आधार पर खोलने के बारे कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकारित किया है। 

हालाँकि, राज्य के मार्गों पर वस्तुएँ और लोगों के बिना किसी दिक्कत से आने-जाने की जरूरत का जिक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिशनर अंतर-राज्यीय यातायात के बारे कोई बन्दिश नहीं लगा सकते।उन्होंने कहा कि यदि कोई नयी रोकें या रोटेशन के आधार पर दुकानें खोलनी हैं, तो इस पर अमल सोमवार से होगा।डी.जी.पी. ने बताया कि अलग-अलग जिले चरणबद्ध दुकानें खोलने के अलग-अलग माडल अपनाना चाहते हैं तो इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर फैसले लेने के लिए डिप्टी कमीशनरों पर छोड़ दिया गया है।मालवा क्षेत्र में कोविड मामलों में वृद्धि का गंभीर नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को बीते साल तैनात किये गए वालंटियरों की सेवाओं फिर हासिल करने की संभावनाओं तलाशने और गाँवों में सभी निवासियों का रैपिड ऐटींजन टैस्ट करने के लिए कहा। उन्होंने मौत दर को काबू में लाने की जरूरत पर जोर दिया जो 6 मई तक 2.1 प्रतिशत है।स्वास्थ्य सचिव हुसन लाल ने मीटिंग के दौरान बताया कि पंजाब में 9000 के करीब केस आने से गुरूवार को राज्य में पॉजिटिविटी दर 13.5 प्रतिशत पर पहुँच गई है।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने एल -3 बैड का सामथ्र्य बढ़ाने के इलावा रैमेडिसिवर 100 एम.जी और अन्य जरूरी दवाओं की खरीद बढ़ा दी है। विभाग की तरफ से आज 60,000 आक्सीमीटर की सप्लाई की उम्मीद की जा रही है और इसको फतेह किटों के अंतर्गत कोविड मरीजों को वितरित दिया जायेगा।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD