Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ई-संजीवनी के द्वारा दीं जा रही हैं टेली कंसलटेशन ओ.पी.डी सेवाएं : बलबीर सिंह सिद्धू

कोई भी घर बैठे अपने ऐंड्रॉयड मोबाइल ऐप के द्वारा प्राप्त कर सकता है इन ऑनलाइन सेवाओं का मुफ़्त लाभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण बढ़ रहे खतरे के मद्देनजऱ पंजाब सरकार द्वारा प्रात:काल 8 बजे से दोपहर 2 बजे (सोमवार से शनिवार) तक ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल ऐप के द्वारा मरीज़ों को गायनीकोलॉजी, जनरल और मनोवैज्ञानिक बीमारियों सम्बन्धी टेली-कंसलटेशन ओपीडी सेवाएं दीं जा रही हैं।यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स: बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि राज्यभर के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ढंग से माहिर डॉक्टरों की सेवाएं मरीजों को उपलब्ध करवाना अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को घटाने में मददगार सिद्ध हुआ है।स. सिद्धू ने कहा कि पहले लोग अपने लैपटॉप/कंप्यूटर पर कम से कम 2 एम.बी.पी.एस. की सीमित इन्टरनेट स्पीड के कारण ई-संजीवनी ओपीडी सेवा का लाभ लेने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे, परन्तु अब ऐंड्रॉयड मोबाइल ऐप भी मरीजों के लिए उपलब्ध है, इसलिए अब लैपटॉप / कंप्यूटर पर निर्भर होने की ज़रूरत नहीं है। वह सीधे अपने स्मार्टफोन का प्रयोग करके टेली कनसलटेशन का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल ऐप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।सरल और साधारण रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बारे बताते हुए मंत्री ने कहा कि पहले मरीज़ को अपने नंबर की तस्दीक ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल ऐप पर करनी पड़ती है और रजिस्टर होने के बाद टोकन तैयार होता है। फिर लाभपात्री को एक नोटिफिकेशन प्राप्त होता है जिसके बाद लॉगइन प्रक्रिया से गुजऱना होता है और अपनी बारी आने का इंतज़ार करना होता है। 

फिर मरीज़ इलाज सम्बन्धी माहिर डॉक्टर की सलाह ले सकता है और डॉक्टर की तरफ से सुझाए ई-प्रिसिपशन (सिफ़ारिश की दवा) को डाउनलोड करता है। जिसको जन औषधि स्टोरों या किसी भी कैमिस्ट की दुकान से लिया जा सकता है।ई-संजीवनी ओपीडी की विशेषताओं बारे अधिक जानकारी देते हुए श्री सिद्धू ने कहा कि टैलीमेडिसन भविष्य में भी राज्यभर के मरीजों के लिए एक वरदान सिद्ध होगी क्योंकि बहुत से लोगों को दिन प्रति दिन पुरानी बीमारियों के लिए डॉक्टरी सलाह-मशवरे की ज़रूरत होती है। जनरल मैडिसन के लिए टैलीमेडीसन की सुविधा के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने माँ और बच्चे के स्वास्थ्य (एम.सी.एच.) सम्बन्धी देखभाल को यकीनी बनाने के लिए यह सेवा गायनीकोलॉजी और मानसिक रोग ओपीडी के लिए भी शुरू की है जिससे मनोरोगियों की समस्याओं का निवारण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजऱ अस्पतालों में भीड़ से बचने के लिए ऐसे प्रयास बहुत मददगार साबित हो सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि गर्भावस्था की पहली तिमाही दौरान गर्भवती महिलाओं को संक्रमण का ख़तरा बहुत ज़्यादा होता है और उनको अस्पताल में अनावश्यक आने-जाने से परहेज़ करना चाहिए। इसलिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जन्म से पहले की देखभाल और गायनीकोलॉजीकल सेवाएं प्रदान करने हेतु पंजाब सरकार की तरफ से ई-संजीवनी ओपीडी के द्वारा एम.सी.एच. सेवाएं दीं जा रही हैं। मंत्री ने लोगों से अपील की कि घर रहना सुरक्षित है और अस्पतालों या भीड़ वाले अन्य स्थानों पर अनावश्यक आने-जाने से परहेज़ करें और ऐंड्रॉयड मोबाइल ऐप का प्रयोग करके या वैबसाईट  https://eSanjeevaniOPD.in. पर जाकर ई-संजीवनी ओपीडी टेली-कंसलटेशन सेवा का अधिक से अधिक प्रयोग किय जाए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , e Sanjeevani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD