Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए कोविड-19 टेस्टिंग संबंधी नयी ऐडवायजऱी जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को कोरोना महामारी की दूसरी लहर दौरान कोविड-19 टैस्ट संबंधी नयी ऐडवायजऱी जारी की है।इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री स: बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इंडियन कौंसिल ऑफ मैडीकल रिसर्च, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने नये दिशानिर्देश जारी किये हैं जिसके अंतर्गत आरटी-पीसीआर टेस्टिंग को उपयुक्त बनाने के उपाय और इसकी आसान पहुँच और टेस्टिंग की उपलब्धता बारे बताया गया है।स. सिद्धू ने बताया कि इस समय लैबों को असाधारण ढंग से बढ़ रहे मामलों के बोझ और स्टाफ के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण टेस्टिंग के निश्चित लक्ष्य पूरे करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति के मद्देनजऱ यह बहुत ज़रूरी है कि आर.टी.पी.सी.आर. टेस्टिंग को उपयुक्त बनाया जाये और इसके साथ ही सभी नागरिकों के लिए टैस्ट की पहुँच और उपलब्धता को बढ़ाया जाये।आर.टी.पी.सी.आर. टेस्टिंग को उपयुक्त बनाने के उपायों की सिफ़ारिश करते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसे किसी भी व्यक्ति का आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट दोहराया नहीं जाना चाहिए जिसने एक बार रैट या आर.टी.पी.सी.आर. टैस्ट करवाया हो और वह पॉजिटिव पाया गया हो। इसी तरह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की डिसचार्ज पॉलिसी के अनुसार कोविड-19 से उभर चुके व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी देते समय टैस्ट करवाने की ज़रूरत नहीं है।

श्री सिद्धू ने कहा कि टैस्ट की पहुँच और उपलब्धता को बेहतर बनाने के उपाय के लिए भारत में जून 2020 दौरान कोविड-19 टेस्टिंग के लिए रैपिड एंटीजेन टैस्ट (आर.ए.टी.एस.) की सिफ़ारिश की गई थी। हालाँकि, इन टैस्टों का प्रयोग इस समय सिर्फ़ कंटेनमेंट जोन और स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों तक ही सीमित है। आर.ए.टी. के द्वारा 15-30 मिनटों का नतीजा पता लग जाता है और इस तरह मामलों की तत्काल पड़ताल करने, मरीज़ को एकांतवास भेजने और संचार को रोकने पर जल्द इलाज करने का मौका मिलता है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आर.ए.टी. (रैट) टेस्टिंग आई.सी.एम.आर. की ऐडवाइजऱी अनुसार ही की जानी चाहिए और रैट द्वारा पॉजिटिव पाए गए लक्षणों वाले व्यक्ति का दोबारा टैस्ट नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उसको आई.सी.एम.आर. के दिशा निर्देशों मुताबिक घरेलू देखभाल की सलाह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रैट द्वारा नेगेटिव पाए गए लक्षणों वाले व्यक्तियों को आरटीपीसीआर टैस्ट की सुविधा देनी चाहिए और उसको घर में एकांतवास का पालन करते हुए इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रैट टैस्ट के नतीजे सभी सरकारी और प्राईवेट लैबों द्वारा आईसीएमआर पोर्टल पर अपलोड किये जाने चाहिएं। कोविड-19 के लिए टैस्ट किये गए सभी व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति आरटीपीसीआर ऐप के सैंपल रैफरल फॉर्म (एसआरएफ) में दर्ज होनी चाहिए।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , e Sanjeevani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD