Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर जिला प्रशासन को सौंपा 100 बेड की कैपेसिटी वाला कोविड केअर सेंटर

कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं सहित फ्री भोजन, इंटरनेट मुहैया करवा रही यूनिवर्सिटी

 Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घडूआं , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

वैश्विक स्तर पर, कोरोना की दूसरी लहर ने घातक मोड़ ले लिया है, जिससे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। पंजाब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तक 3.5 लाख को पार कर चुकी है। पंजाब में पिछले कल 8000 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि कोरोना के कारण अब तक 8630 मरीजों की मृत्यु हो गई है। इन विकट परिस्थितियों को देखते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडूआं ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए स्वच्छता सहित आवश्यक चिकित्सा उपकरण, पीपीई किट, चिकित्सा और पैरामेडिकल टीमों से लैस कोविड केयर सेंटर को दोबारा से शुरू किया है।जिले में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, जिला प्रशासन के सहयोग से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 100 बेड की क्षमता वाला एक कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है, जिसे यूनिवर्सिटी ने आवश्यकता पड़ने पर 2000 बेड तक बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। कोविड केयर सेंटर में 28 मार्च, 2021 से दोबारा सेवाओं का संचालन किया गया है, जिसमें अब तक 103 कोरोना के मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। इनमें से लगभग 83 मरीज ठीक होकर घर लौट आए हैं और कोरोना संक्रमित 20 मरीज उपचाराधीन हैं।

उल्लेखनीय है कि यूनिवर्सिटी द्वारा रोगियों के लिए भोजन, स्वच्छता, पीपीई किट, दवाइयों इत्यादि पर प्रति माह 10 से 12 लाख रुपये खर्च किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी कोविड केयर सेंटर में मरीजों के लिए गुणवत्तापूर्ण मुफ्त भोजन, फ्री इंटरनेट सेवा, सफाई सेवाओं, पीपीई किट, आवश्यक दवाइयों के अलावा, स्वच्छता सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर में एक ओर जहां 3 सदस्यीय मेडिकल टीम, 8 नर्स और 3 फार्मासिस्ट नियमित सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, वहीं यूनिवर्सिटी के 50 कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर हैं, जिनमें पैरा मेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट, सफाईकर्मी, सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जो लगातार मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। सेंटर में 24*7 एम्बुलेंस सेवा भी यूनिवर्सिटी द्वारा मुहैया करवाई जा रही है।इस बारे में बात करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के अलावा, एक संस्था के रूप में समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करना हमारी जिम्मेदारी है। इस ज़िम्मेदारी के तहत यूनिवर्सिटी का 100 बिस्तर वाला कोविड केअर सेंटर कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि महामारी के शुरुआती दौर में यूनिवर्सिटी ने लोगों की सुविधा व कोविड मरीजों के उपचार व आइसोलेशन के लिए 200 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर और 1000 बिस्तरों वाला क्वारंटाइन सेंटर स्थापित किया गया था, जहां से बड़ी संख्या में लोग महामारी पर काबू पाने में कामयाब रहे थे।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu. CGC Gharuan , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD