Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं : सुंदर शाम अरोड़ा

कोविड वार्ड में 100 बैडों की क्षमता, 5 स्तर-2 मरीजों समेत 94 कोविड के मरीज़ दाखिल

Sunder Sham Arora, Punjab Congress, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, Remdesivir, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 May 2021

Last updated on: May 02, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा कोरोना के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की वचनबद्धता को दोहराते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल में कोविड वार्ड में यकीनी बनाईं जा रही सहूलतों के जायज़े के दौरान कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं है।उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन के स्टॉक की समीक्षा करने और डाक्टरों के साथ कोविड के मरीज़ों के स्वास्थ होने संबंधी बातचीत उपरांत बताया कि सिविल अस्पताल में हर समय ऑक्सीजन के 300 सिलेंडरों का इंतज़ाम रखा गया है जिससे किसी भी कोरोना मरीज़ को ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ने पर दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि हर तरह की ज़रूरी सहूलतों के साथ लैस 100 बैडों वाले कोविड वार्ड में दाखि़ल मरीज़ों संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि मौजूदा समय में कोविड वार्ड में 94 मरीज़ दाखि़ल हैं जिनमें से 5 स्तर-2 के मरीज़ हैं। 

उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन, ज़रूरी दवाएँ और रेमडेसिविर टीके की भी कोई कमी नहीं है और जिले में सिविल अस्पताल के अलावा कई निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन और वेंटिलेटर वाले बैडों का भी इंतज़ाम किया गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति के साथ प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा कोविड के मरीज़ों को ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने का हवाला देते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोविड वार्ड में मरीज़ों का इलाज और दवाएँ मुफ़्त दीं जा रही हैं और उनको रेमडेसिविर का टीका भी लगाया जा रहा है जिसकी यहाँ कोई कमी नहीं है। पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की गई हिदायतों बारे उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए आज हमें सही ढंग से मास्क पहनकर रखना, भीड़ वाले स्थानों से दूर रहना, एक-दूसरे से बनती दूरी बनाकर रखना और समय-समय पर हाथ धोने आदि सावधानियों पर विशेष तौर पर ध्यान देने की ज़रूरत है। नाइट कर्फ़्यू और लॉकडाऊन बारे सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह कदम लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए उठाए गए हैं जिससे कीमती जानों को कोविड की लपेट में आने से बचाने और वायरस को और फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर मेयर सुरिन्दर कुमार, डॉ. जसविन्दर सिंह आदि भी मौजूद थे। 

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Congress , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Remdesivir , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD