Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली के रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Corona Virus Updates, Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat , Corona Outbreak, Covid-19 pandemic, Covaxin, Covishield, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, SARS-CoV-2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2021

Last updated on: May 02, 2021, 00:00 IST

दिल्ली के मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल में रविवार को ऑक्सीजन की कमी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालात को चिंताजनक बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र का यह एकमात्र अस्पताल है, जो कोविड से संक्रमित गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर रहा है। 130 बिस्तरों वाले अस्पताल ने रविवार को ऑक्सीजन की कमी का सामना करने के बाद अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक एसओएस संदेश भेजा है और अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता अनुमानित रविवार दोपहर 12 बजे तक बताई गई है। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित अस्पताल में वर्तमान में 80-90 कोविड रोगियों को भर्ती किया है, जिनमें गर्भवती महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से कुछ आईसीयू और कई रोगी एनआईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल द्वारा एसओएस संदेश पोस्ट किए जाने के तुरंत बाद, आम आदमी पार्टी विधायक राघव चड्ढा ने कहा, हमने अपने राजघाट रिस्पांस प्वाइंट से रेनबो चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के लिए पांच डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है। दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने के कारण सरकार का ऑक्सीजन भंडार बेहद सीमित है, लेकिन हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने एक ट्वीट में कहा कि मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल में रविवार को दोपहर 12 बजे तक ही लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति बची है। अस्पताल की एक कर्मचारी अंकिता ने बताया कि अस्पताल दैनिक आधार पर ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी अब रोजाना की समस्या बनी हुई है। अगर हमारे पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन होगी तो हम अधिक बच्चे को भर्ती कर सकेंगे। ऐसा नहीं होता है तो फिर हमें ऑक्सीजन की कमी के कारण रोगियों को भर्ती करने के लिए खुद को सीमित करना होगा। अंकिता ने कहा कि रेनबो दक्षिणी दिल्ली का एकमात्र अस्पताल है, जो सक्रिय रूप से कोविड पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर रहा है और इसके साथ ही उनके पास कई बच्चें भी भर्ती हैं। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार दोपहर एक घंटे से अधिक समय तक मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के कारण एक डॉक्टर सहित 12 कोविड रोगियों ने अपनी जान गंवा दी थी।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , Covid-19 pandemic , Covaxin , Covishield , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD