Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली में कोरोना से 381 मौतें, फाइव स्टार होटल में नहीं होगा जजों का केयर सेंटर

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

दिल्ली में कोरोना से अभी तक कुल 15 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को सामने आए नतीजों के बाद यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 24 हजार से अधिक नए कोरोना रोगी कोरोना रोगी रोगी सामने आए हैं। इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से 381 व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। इस बीच, दिल्ली सरकार ने अपना वह आदेश वापस लेने का फैसला किया है, जिसके अंतर्गत दिल्ली के एक पांच सितारा होटल को न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायाधीशों के लिए कोरोना सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया था।दिल्ली के पांच सितारा अशोका होटल में यह कोरोना सेंटर बनाने के लिए 100 कमरे किराए पर लिए जाने थे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह आदेश वापस लिए जाने की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि सोमवार को जारी किया गया यह आदेश वापस लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, यह आदेश मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या फिर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की जानकारी में नहीं लाया गया था।महामारी की बात करें तो दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 32.72 फीसदी है। 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 381 व्यक्तियों की मौत भी एक नया रिकॉर्ड है।फिलहाल दिल्ली में 98,264 एक्टिव कोरोना रोगी है। इनमें से 54,578 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि शेष रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है।बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 73,811 व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 24,149 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी दौरान 17,862 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं।दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट आयात करने का निर्णय लिया है। इसके तहत केजरीवाल सरकार फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करने जा रही है। दिल्ली में अगले 1 महीने में कुल 44 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर भी इंपोर्ट किए जा रहे हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD