Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दिल्ली में युवाओं ने पटियाला से खाली सिलिंडर खरीद शुरू किया 'ऑक्सीजन लंगर'

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, Hum Chakar Gobind Ke, SARS-CoV-2, Delhi Sikh Gurdwara Management Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

दिल्ली स्थित जंगपुरा भोगल के पास कुछ युवाओं ने एक कैम्प लगाया है, जिसमें मरीजों को गाड़ी में ही ऑक्सीजन दी जा रही है। दिल्ली में बढ़ती किल्लत के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की तरफ से गुरुद्वारे के झत्ते 'हम चाकर गोविंद के' ने यह कैम्प शुरू किया है, इससे पहले ये सभी लोग ऑक्सीजन सिलिंडर को घरों तक पहुंचा रहे थे, लेकिन बढ़ती मरीजों की संख्या ने ये थोड़ा मुश्किल कर दिया।दरअसल, इन सभी लोगों के पास खाली सिलिंडर की एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही थी, जिसके बाद पटियाला से 10 खाली सिलिंडर मंगाए गए और अब ये सभी मरीजों को गाड़ियों में ऑक्सीजन दे रहे हैं।इस कैम्प के एक सदस्य जसमीर सिंह खालसा ने आईएएनएस को बताया, "हमारे कुछ साथियों ने इस कैम्प को शुरू किया है, हमारा एक झत्ता है जिसका नाम 'हम चाकर गोविंद के' है। 10 से 15 लड़के इस वक्त सेवा कर रहे हैं। हमने हर गाड़ी में एक ऑक्सिजन सिलेंडर लगा रखा है, गाड़ी में ही मरीज को बिठा रखा है।""हमने पहले कोशिश कि की सिलिंडर घर घर तक पहुंचा सकें, लेकिन वो बड़ा मुश्किल हुआ। तो हमारे एक साथी बॉबी भाटिया ने हमारा सहयोग किया और हमने उनके घर के सामने ही ये कैम्प लगा लिया है।""दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट की तरफ से हम अभी फिलहाल घरों तक खाने का लंगर भी पहुंचा रहे हैं। वहीं मरीजों की तादाद बढ़ने से सभी के घर ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाए, जिसके बाद हमने ये कैम्प लगाया।"जसमीर और उनके साथियों ने पिछले साल घर-घर सेनिटाइज किया था, वहीं अब इन सभी ने घर खाना पहुंचना और अन्य सेवा के आलावा ऑक्सिजन लंगर की शुरुआत कर दी है।इन सभी युवाओं द्वारा ये सेवा बीते कल से सुचारु रूप से चालू है। फिलहाल जितने भी मरीज गाड़ी में आ रहे हैं, वह ऑक्सीजन प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही, हरयाणा के मानेसर से सिलिंडर भरवा रहे हैं।दरअसल, हाल ही में गाजियाबाद स्थित गुरुद्वारे में ऑक्सिजन लंगर की शुरुआत हुई थी, जिधर गंभीर मरीज जाकर गाड़ी में ही ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , Hum Chakar Gobind Ke , SARS-CoV-2 , Delhi Sikh Gurdwara Management Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD