Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा मैडीकल कॉलेजों के सभी बेड कोविड मरीज़ों के लिए आरक्षित रखने का फ़ैसला लिया गया : ओ.पी. सोनी

अगले आदेशों तक ओपीडी सेवाएं निरस्त; इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी

O P Soni, Om Parkash Soni, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा अगले आदेशों तक मैडीकल कॉलेजों और अस्पतालों में ओ.पी.डी. सेवाएं निरस्त करने का फ़ैसला लिया गया है और इन स्वास्थ्य संस्थाओं में सभी बेड कोविड मरीज़ों के लिए आरक्षित रखे गए हैं, परन्तु इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी जाएंगी।आज यहाँ मैडीकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और अन्य ज़रूरतों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए की एक मीटिंग के दौरान पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री ओ.पी. सोनी ने अधिकारियों को ऑक्सीजन और किसी अन्य चिकित्सा संबंधी सप्लाई में कोई भी रुकावट आने की सूरत में तुरंत कार्यवाही करने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि यदि ऑक्सीजन की कमी के बारे में कोई रिपोर्ट उनके ध्यान में आती है तो वह तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दें, जिससे इससे निपटने सम्बन्धी कदम उठाए जा सकें।बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर बाकी न छोडऩे सम्बन्धी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के प्रमुख सचिव को कोविड मरीज़ों के लिए एडवांस्ड कैंसर सैंटर, बठिंडा में 75 बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि मैडीकल कॉलेजों और अस्पतालों में बेडों की मौजूदा संख्या की अपेक्षा और 900 बेडों का विस्तार करने के लिए कहा गया है। राज्य भर में ऑक्सीजन टैंकर और उत्पादन प्लांट लगाने के काम में तेज़ी लाई गई है। उन्होंने लीकेज या दबाव पर कंट्रोल रखने के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई, उपलब्धता और प्रयोग का बाकायदा ऑडिट करने के आदेश भी दिए।मीटिंग में सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट के प्रिंसिपल और मैडीकल सुपरीटेंडैंट भी शामिल थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD