Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल

 

मेला प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित करेगा संत समाज: श्रीमहंत सत्यगिरी

 Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

श्रीपंच दशनाम आह्वान अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरी महाराज ने कुंभ मेला निर्विघ्न संपन्न होने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेला अधिकारी दीपक रावत एवं कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल का आभार व्यक्त किया है। भूपतवाला स्थित अखाड़े में प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत सत्यगिरी महाराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते कुंभ मेले जैसे विशाल धार्मिक पर्व का आयोजन संभव नहीं था। लेकिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की धर्म एवं संतों के प्रति आस्था और दृढ़ संकल्प से कुंभ का आयोजन संभव हो पाया। श्रीमहंत सत्यगिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन प्रेमी है। जिनके निर्देशन में प्रदेश सरकार ने सीमित दायरे में कोरोना नियमों का पालन करते हुए कुंभ मेला संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि संत समाज की ओर से कुंभ मेला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सचिव राजेंद्र भारती एवं राजेश गिरी महाराज ने कहा कि मेला प्रशासन एवं आईजी संजय गुंज्याल के अनुभव से मेला सकुशल संपन्न हो पाया है। इसके लिए समस्त प्रशासनिक अधिकारी बधाई एवं आशीर्वाद के पात्र हैं। कोरोना काल में कुंभ के सफल आयोजन से पूरे विश्व में धर्म का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है। पतित पावनी जीवनदायिनी मां गगा की असीम अनुकम्पा और संतों के तप बल से कोरोना महामारी जल्द समाप्त होगी और संपूर्ण विश्व में खुशहाली लौटेगी।

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD