Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

वुड पार्क देगा प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा : सुंदर शाम अरोड़ा

अरोड़ा व आदिया की ओर से वुड पार्क को जाती लिंक रोड के कार्य की शुरुआत, 2.5 करोड़ की लागत से कुछ महीनों में बनेगी ढाई किलोमीटर लंबी सडक़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 29 Apr 2021

Last updated on: Apr 29, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से जिले में बनाए जान वाले वुड पार्क की स्थापना के साथ प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ- साथ इस उद्योग से जुड़े किसानों को जिले में ही सफेदा व पापुलर का वाजिब मूल्य मिल जाया करेगा।होशियारपुर-दसूहा रोड पर प्लाईवुड पार्क को जाती लिंक रोड के कार्य की उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा व शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया की ओर से संयुक्त तौर पर शुरुआत करने के बाद उद्योग मंत्री ने बताया कि करीब 2.5 करोड़ रुपए की लागत से यह ढाई किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण, सडक़ को चौड़ा व मजबूत करने का काम आने वाले कुछ महीनों में मुकम्मल कर प्लाईवुड पार्क के बुनियादी ढांचे में नई मजबूती प्रदान की जाएगी।सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जल्द ही वुड पार्क के कार्य की शुुरुआत की जाएगीी जो कि क्षेत्र में प्लाईवुड इंडस्टरी के लिए नए युग की शुरुआत होगी। वुड पार्क की स्थापना संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस पार्क में प्लाईवुड आधारित इंडस्ट्री लगेगी, जिससे सीधे तौर पर 5 हजार लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे व अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब  सरकार की ओर से प्लाईवुड पार्क के बुनियादी ढांचे व अलग-अलग उद्योगों की जरुरत के अनुसार सभी सुविधाएं  यकीनी बनाई जाएंगी ताकि यह उद्योग बिना किसी रुकावट निरंतर चल सकें।विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने इस मौके पर कहा कि जल्द बनकर तैयार होने वाला प्लाईवुड पार्क क्षेत्र की तरक्की में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र में यह औद्योगिक हब विकसित करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिलने के बाद उन्होंने उद्योगों से किया अपना वायदा पूरा किया है व औद्योगिक इकाइयों की ओर से सब-यार्ड की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा।इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, चेयरमैन मार्किट कमेटी राजेश गुप्ता, सरपंच सतनाम कौर, एस.डी.ओ. पी.डबल्यू.डी. गुरमीत सिंह, आल इंडिया प्लाईवुड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान नरेश तिवाड़ी, होशियारपुर प्लाईवुड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान दविंदर अरोड़ा, महासचिव सतीश गुप्ता, सावित्री प्लाईवुड के सी.एम.डी मुकेश गोयल, होशियारपुर वुड पार्क के कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, वुड पार्क के डायरेक्टर संजीव गुप्ता, रिशव अरोड़ा, निशांत खन्ना आदि मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , Pawan Kumar Adia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD