Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर हुई गठित जिला स्तरीय मॉनीटिरिंग कमेटी की बैठक

  Uttarakhand Admin, Dehradun, Uttarakhand, Dehradun News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 19 Apr 2021

Last updated on: Apr 19, 2021, 00:00 IST

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जिला स्तर पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर गठित जिला स्तरीय मॉनीटिरिंग कमेटी की बैठक सिविल जज सी0डि0 सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव के सम्बन्ध में कमेटी के सदस्यों से विचार विमर्श करते हुए नेहा कुशवाहा ने उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के परिपेक्ष्य में जिला स्तर पर गठित समिति को अवगत कराया कि जनपद स्तर पर कन्टेंनमेंट जोन एवं कोविड केयर सेन्टरों में भारत सरकार के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की गाईडलाईन का पूर्ण पारदर्शिता के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने बताया कि लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में जागरूक किया जाय तथा विशेष साफ-सफाई व्यवस्था चलाते हुए परिवारों के बुढे बुजुर्गों एवं बच्चों के साथ ही मुधमेह, हाई एवं लो ब्लड प्रेशर, टीबी, हदृय रोग से ग्रसित लोगों पर विशेष निगरानी की जाय। उन्होंने कहा कि कन्टेंनमेंट जोन में लोगों की विशेष निगरानी के साथ ही क्षेत्रान्तर्गत फल-सब्जी, खाद्य सामग्री, दवा, दूग्ध एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलें, लोगों से मिलने पर दूर से अभिवादन करें, हाथ ना मिलायें तथा ना ही गले मिलें, कोविड-19 सकंरमण से बचाव हेतु मास्क के साथ शारीरिक दूरी महत्वपूर्ण हथियार हैं। अपने हाथ समय-समय पर हैंड सैनिटाइजर या साबुन से धोयें। उन्होंने बताया कि कन्टेंनमेंट जोन  एवं कोविड केयर सेन्टरों का रेंडमली निरीक्षण किया जायेगा ताकि वहां पर लोगों की किसी प्रकार की परेशानी से सम्बन्धितों को अवगत कराया जा सके। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के कूड़ा वाहनों के माध्यम से भी प्रचार कराये जाने पर बल दिया। 

उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु सेलीब्रिटी का उपयोग करने तथा होर्डिंग्स, पम्पलेट, बैनर, फ्लैक्स के माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने विभिन्न व्यवथाएं भी सुदृढकरने पर बल दिया। बैठक में सैम्पलिंग एवं सर्विलांस की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल गिरिश चन्द्र गुणवंत द्वारा अवगत कराया गया कि सीमा पर आ रहे लोगों की सैम्पलिंग के साथ ही आरटीपीसीआर रिपोर्ट चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मास्क ना पहने तथा सेाशल डिस्टेसिंग का पालन ना करने वालो पर चालान की कार्यवाही की जा रही है, जिसे बढाकर 500 रू0 किया गया है। जिला स्तरीय मॉनीटिरिंग समिति की बैठक में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने अवगत कराया कि आरटीपीसीआर एवं एन्टीजन टेस्ट के माध्यम से भी लोगों की सैम्पलिंग का कार्य चलाया जा रहा है तथा अब तक 3.50 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आशारोड़ी, कुल्हाल, एयरपोर्ट, आईएसबीटी, दर्रारेट तथा रेलवे स्टेशन पर बाहरी जनपदों/राज्यों से आने वाले यात्रियों की सैम्पलिंग तथा आरटीपीसीआर रिर्पोट चैकिंग की जा रही है।विभिन्न पब्लिक परिवहन सेवाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा सम्बन्धित वाहन चालकों व वाहन स्वामियों को हिदायत दी गई है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में परिवहन विभाग को सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का परिपालन सुनिश्चित करने हेतु आटो, टैम्पो एवं बसों में स्टीकर के साथ ही 50 प्रतिशत यात्रियों को कैरियर करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बार एसोएिशन के अध्यक्ष एवं शासकीय अधिवक्ता मनमोहन कण्डवाल द्वारा कोविड-19 संक्रमण के बचाव के सम्बन्ध में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने हेतु अपने सुझाव रखे साथ ही रजिस्ट्री आफिस में भीड़ देखते हुए वहां पर कम से कम  लोगों के आवागमन के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल जी.सी गुणवंत, शासकीय अधिवक्ता राजीव आचार्य समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Uttarakhand Admin , Dehradun , Uttarakhand , Dehradun News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD