Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आम आदमी पार्टी पंजाब पर उंगली उठाने से पहले दिल्ली की कोरोना से बिगड़े हालाते पर नजऱ डालें : बलबीर सिंह सिद्धू

 Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab  Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 23 Apr 2021

Last updated on: Apr 23, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोविड-19 के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए जंगी स्तर पर काम कर रही है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसी सभी सेवाएं उन गंभीर मरीजों को भी दी जा रही हैं जो कोविड केयर अस्पतालों में बैड न मिलने कारण इलाज के लिए दिल्ली से पंजाब आ रहे हैं।कोविड -19 मरीजों के लिए कुछ न करने सम्बन्धी ‘आप’ पार्टी की तरफ से लगाए दोषों का जवाब देते हुये स. सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को कहा कि पंजाब सरकार पर सवाल उठाने से पहले वह दिल्ली में कोविड -19 की गंभीर स्थिति पर नजऱ डालें। उन्होंने कहा कि यह एक नाजुक और संवेदनशील समय है इस लिए ‘आप‘ पार्टी को अपनी तंग राजनैतिक चालों से हैल्थ केयर वर्करों और फ्रंट लाईन वर्करों के मनोबल को गिराने की बजाय अपनी पार्टी के कनवीनर श्री अरविन्द केजरीवाल को जरूर पूछना चाहिए कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति को काबू करने में असफल साबित हुए हैं जिससे कीमती मानवीय जानें गंभीर खतरे में हैं। ‘आप ’ का लोगों को जवाब देना बनता है कि बेकसूर मरीज अस्पतालों में बैडों और इलाज की कमी के कारण क्यों मर रहे हैं।

स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली ने दावा किया है कि जब उनके पास स्वास्थ्य सहूलतों के स्रोतों उपलब्ध होंगे तो इसको अन्यों के साथ सांझा किया जायेगा जबकि कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार पहले ही ऐसी सभी स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली निवासियों को बिना किसी पक्षपात के मुहैया करवा रही है।स्वास्थ्य मंत्री ने विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता श्री हरपाल सिंह चीमा को पूछा कि अगर आप सच्चे पंजाबी हो और आपके दिल में कोविड -19 के मरीजों के लिए हमदर्दी है तो आपको संकुचित राजनीति करने की बजाय पंजाब के मेडिकल भाईचारे और अन्य सम्बन्धित विभागों को उनके बलिदानों और अथक कोशिशों के लिए उत्साहित करना चाहिए।कोविड-19 स्थिति सम्बन्धी मुख्य नुक्ते सांझे करते हुये स. सिद्धू ने कहा कि 20 अप्रैल, 2021 तक दिल्ली में 8,77,146 मामले सामने आए हैं जबकि पंजाब में 3,04,660 मामले सामने आए हैं जोकि दिल्ली में प्रति मिलियन आबादी के पीछे 43,857 केस और पंजाब में प्रति मिलियन आबादी के पीछे 10,158 मामले बनते हैं। इसी तरह पिछले दिनों में दिल्ली में कोरोना की 20-25 फीसदी जबकि पंजाब में 10 फीसदी पॉजिटिव दर दर्ज की गई है। दिल्ली में प्रति मिलियन आबादी के पीछे 618 और पंजाब में प्रति मिलियन आबादी के पीछे 266 मौतें दर्ज की गई हैं।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD