Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विश्व पुस्तक दिवसः उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त बाजवा द्वारा तस्वीरों के द्वारा पुस्तकों की महत्ता को पेश करती पुस्तक का विमोचन

 Tript Rajinder Singh Bajwa, Chandigarh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Apr 2021

Last updated on: Apr 23, 2021, 00:00 IST

विलियम शेक्सपीयर की बरसी के अवसर पर पुस्तकें पढ़ने और प्रकाशन को उत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने मानवीय जीवन में पुस्तकों की महत्ता पर ज़ोर दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पुस्तकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह ज्ञान के स्रोत हैं जो मनुष्य को रूचिकर विषयां बारे जानकारी, नये शब्दों को याद रखने और शब्दावली का विस्तार करने के योग्य बनातीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन लाभों के अलावा, पुस्तकें हमें लिखने के नये हुनर सिखाती हैं। इसके अलावा दिमाग़ को सकारात्मक तौर पर कार्यशील रखने के साथ-साथ भाषाओं बारे ताज़ा जानकारी देती हैं और कल्पना और ज्ञान को बढ़ाती हैं।श्री तृप्त बाजवा ने कहा, “इसलिए हमें नौजवान पीढ़ी को अलग-अलग विषयों पर ज्ञान हासिल करने के योग्य बनाकर पुस्तकें पढ़ने के लिए उत्साहित करना चाहिए। हालाँकि, हम विश्व पुस्तक दिवस को अपने शैक्षिक संस्थानों में मनाते हैं परन्तु कोविड-19 को देखते हुए मैं इस महत्वपूर्ण दिवस पर पंजाब के वकील और लेखक हरप्रीत संधू द्वारा तैयार की गई पुस्तक ’बुक इज़ लाईफ़ कम्पेनियन ऑफ विज़्डम’ का विमोचन करता हूँ जो विशेष तौर पर तस्वीरों के द्वारा विश्व पुस्तक दिवस की महत्ता को उजागर करती है।मंत्री ने आगे कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे कि व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर आदि के बावजूद, पुस्तकें ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत हैं जो और ज्यादा रूचि वाले विषयों बारे सोचने के योग्य बनातीं हैं जिससे मानव महत्वपूर्ण फ़ैसले लेने के योग्य बनते हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुस्तकें पढ़ने से अच्छे और नम्र जीवन की सोच और नैतिकता अपनाने की सूझ मिलती है क्योंकि पुस्तकें सार्थक विचार पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई गंभीर स्थिति दौरान, पुस्तकें लॉकडाउन में किसी भी मानव का सर्वोत्तम साथी बन सकतीं हैं।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री के ओएसडी श्री गुरदर्शन सिंह बाहिया सहित कई अन्य आदरणीय भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Chandigarh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD