Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा 1 मई से 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण का ऐलान

कोविड से बचाव का टीका लगाने के लिए रणनीति बनाने हेतु विशेषज्ञों का ग्रुप बनाया, एक सप्ताह के अंदर योजना सौंपने के लिए कहा

 Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh,Punjab Congress, Chief Minister of Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus,  Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine, Punjab Fights Corona, Dr Gagandeep Kang,  Dr Jacob John, PGIMER
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2021

Last updated on: Apr 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को ऐलान किया कि राज्यभर में 1 मई से 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत की जायेगी। यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा गया है कि राज्य की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकों की सप्लाई मुफ़्त की जाये।शुरुआत में टीकों की सीमित सप्लाई की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों का ग्रुप बनाया जिसमें प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कंग, सी.एम.सी. वेलोर के कम्यूनटी हैल्थ के प्रोफ़ैसर डॉ. जैकब जोहन और पी.जी.आई. के जन सेहत विभाग स्कूल के पूर्व प्रमुख डॉ. राजेश कुमार को शामिल किया गया। यह ग्रुप 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग में प्राथमिकताओं के लिए सुझाव देगा।राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञों के ग्रुप को टीकाकरण संबंधी रणनीति बनाने और राज्य में कोविड महामारी के अनिर्धारित संकट के कारण पैदा हुई चुनौतियों के मुकाबले के लिए एक विस्तृत योजना राज्य सरकार को एक सप्ताह में सौंपने के लिए कहा।कोविड की मौजूदा दूसरी लहर का डटकर मुकाबला करने के लिए उपयुक्त रणनीति की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए विशेषज्ञ ग्रुप की एक मैंबर प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट डा. गगनदीप कंग जो आज विशेष बुलावे पर मीटिंग में शामिल हुए, ने लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली और पटियाला जैसे अधिक मामलों वाले शहरों संबंधी भौगोलिक स्थिति को भी आधार बनाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि मैडीकल ज़रूरत (गंभीर सह बीमारी) और अध्यापकों आदि जैसे पेशामुखी समूहों को आधार बनाकर प्राथमिकताएं निर्धारित की जाएँ।मुख्यमंत्री को बताया गया कि इससे पहले आज पंजाब को कोवीशील्ड की 4 लाख ख़ुराकें केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने और बताया कि टीकाकरण मुहिम की गति को देखते हुए ये दवाएँ भी केवल तीन या चार दिनों तक ही चलेंगी, इसलिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोवैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में ज़रूरी ख़ुराकों का मुद्दा प्रभावशाली ढंग से केंद्र सरकार के समक्ष उठाने के लिए कहा।देश में रेमडेसीवीर और टोसिलीज़ुमाब जैसी एंटी वायरल दवाओं की काला बाज़ारी की रिपोर्टों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विशेषज्ञों ने एसीं दवाओं के प्रयोग बारे स्पष्ट मापदंड तय किये हैं और इनको उचित ढंग से प्रचारित और सही तरीको से अपनाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. के.के. तलवार की तरफ से उठाए गए नुक्ते अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्ययन ने यह साफ़ कर दिया है कि इनमें से बहुत सी दवाओं का व्यक्ति की जान बचाने से कोई सम्बन्ध नहीं। इसी तरह डॉक्टरों के विशेषज्ञ ग्रुप की तरफ से टोसिलीज़ुमाब के विकल्प और गंभीर मरीज़ों के प्रबंधन बारे प्रोटोकॉल निरंतर साझा किये जा रहे हैं।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य को एसीं दवाओं की खरीद मरीज़ों के लिए जारी रखनी चाहिए जिसका प्रयोग उनके लिए सहायक होती हो और यह दवाएँ सरकारी अस्पतालों को मुहैया करवाई जाएँ और प्राईवेट अस्पताल जो पहले से ही इसका प्रयोग कर रहे हैं, की भी मदद करनी चाहिए।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Punjab Fights Corona , Dr Gagandeep Kang , Dr Jacob John , PGIMER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD